• Home
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • ट्रेंडिंग
  • अपराध
  • सियासत
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

नुक्ताचीनी// सहकर्मी के साथ सिनेमा!

in पर्वतजन
0
1
ShareShareShare

Related posts

IBPS CRP Clerk XII (12) Recruitment 2022 : बैंक में क्लर्क बनने का बेहतरीन मौका। पढ़ें पूरी जानकारी

July 17, 2022
4

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन। 300 विषय विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग

July 17, 2022
33

फिल्म देखने का शौक भी कभी-कभी बहुत भारी पड़ जाता है। दरअसल हुआ यह कि एक निगम में कार्यरत कर्मचारी का मन हुआ कि शहर में नई फिल्म लगी है तो देखी जाए। उसने बड़ी मुश्किल से अपनी सहकर्मी को मनाया कि फिल्म देखते हंै। डरते-डरते सहकर्मी मान गई और कार्यालय में बहाना बनाया कि सर मुझे कोर्ट में वकील के पास जाना है, उन्होंने लंच के बाद बुलाया है। ठीक इसी प्रकार कर्मचारी ने कुछ बहाना बनाया और दोनों चल दिए। अलग-अलग निकलकर कार्यालय से कुछ दूरी पर इकट्ठा होकर वे फिल्म देखने चले गए। खुशी-खुशी पिक्चर का मजा ले रहे थे, पर कहा जाता है कि किस्मत का लिखा टाला नहीं जा सकता। मध्यावकाश के समय दोनों बाहर निकले व महिला मूत्रालय में चली गयी। उसी समय निगम में कार्यरत सज्जन की मुलाकात एक दूसरे सज्जन से हुई, जो शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। शिक्षा विभाग वाले सज्जन कुछ परेशान नजर आये, पर निगम कर्मी के समझ में नहीं आया कि वे क्यों परेशान हो रहे हैं। शिक्षा विभाग वाले भाई साहब बड़ी मुश्किल से अपना पसीना पोंछते हुए निकल ही रहे थे कि अब निगम वाले भाई का पसीना पोंछने का नंबर था। इसी समय शिक्षा विभाग वाले भाई को एक महिला की आवाज आई जल्दी चलो पिक्चर शुरू हो गयी निगम वाले भाई को आवाज पहचानी सी लगी पलट के देखा तो पाँव तले जमीन खिसक गयी महिला कोई और नहीं उसकी अपनी ही बीवी थी। ठीक उसी समय वासरूम से निगम वाले भाई की महिला मित्र भी आ धमकी बस फिर क्या था वही पर नयी पिक्चर बन गई। पड़ोसियों के मुताबिक इस बात को लेकर उन दोनों पति-पत्नी में फिल्म को लेकर कोई बहस नहीं हुई। और हां! निगम वाले भाई की पत्नी भी शिक्षा विभाग मे ही कार्यरत थी। फिलहाल आज तक गृहस्थी ठीक चल रही है।

…तो ‘उनसे’ कह देंगे!

सचिवालय में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ‘मनसेÓ की तर्ज पर ‘उनसेÓ (उत्तराखंड नव निर्माण सेना) का गठन हो गया है। सचिवालय में भ्रष्ट ब्यूरोक्रेट आरके सुधांशु की हठधर्मिता के चलते उत्तराखंड मूल के अफसरों व कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा था। इसी से व्यथित होकर उत्तराखंड मूल के अधिकारियों ने उनसे का गठन कर लिया है। काफी लंबे समय से उच्चाधिकारियों के कहने के बावजूद भी सचिवालय सेवाओं का अधियाचन लोक सेवा आयोग में नहीं भेजा रहा था और न ही विभिन्न संवर्गों से सचिवालय में काम कर रहे सहायक समीक्षा अधिकारियों तथा समीक्षा अधिकारियों के संविलयन भी काफी समय से अटके पड़े थे। उनसे के गठन के बाद से इन पर कार्यवाही हो गई है। इसके साथ ही सचिवालय सेवाओं में दूसरे प्रदेशों के अभ्यर्थियों पर रोक लगाने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण की अनिवार्यता भी करा दी गई है। ‘उनसेÓ के संस्थापक वीरेंद्र कंडारी की नई मुहिम अब सचिवालय सेवा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के मूल निवास प्रमाण पत्र की जांच करना भी है। कुछ लोग तो अब आंखें तरेरकर रौब भी दिखाने लगे हैं कि हमारे काम में टांग अड़ाई तो ‘उनसेÓ कह देंगे। देखते हैं लोगों की उम्मीदें उनसे कितनी पूरी हो पाती हैं।

हर बात पर इस्तीफा!

पहले ही लोग जल्दी चुनाव, आचार संहिता लागू होने के शिगूफे छोड़ रहे हैं। ऊपर से ये सीएम हैं कि हर बात पर इस्तीफा देने की धमकी दे देते हैं। अब बेचारे विधायक अपनी मांगों और नाराजगियों की भभकी किसे दिखाएं। पिछले दिनों कई विधायकों और कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जताने वाले लहजे में पीडीएफ वालों को कोसते हुए अपनी कुछ मांगें रखी तो मुख्यमंत्री ने उल्टे उन्हीं को खरी-खरी सुना दी। मुख्यमंत्री यहां तक बोल पड़े कि मुझसे अगर इतनी ही दिक्कत है तो हाईकमान से मेरा इस्तीफा मांग लो या फिर मुझी से इस्तीफा ले लो। बेचारे, फरियादी यह सोच कर आए थे कि दबाव डालकर कुछ निचोड़ लेंगे, लेकिन यहां तो खुद ही निचुड़ गए।

Previous Post

आसमान से गिरे, खजूर में अटके

Next Post

फूल माला मंत्री!

Next Post

फूल माला मंत्री!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : संविदा नर्सिंग कर्मचारियों का धरना 9वे दिन भी जारी। सरकार /जनप्रतिनिधि ने अभी तक नहीं ली कोई सुध।

7 days ago
948

ब्रेकिंग: स्मैक के साथ भाजपा नेता गिरफ्तार

5 days ago
5

बड़ी खबर : विजिलेंस के हत्थे चढ़ा रिश्वत लेता कानूनगो

6 days ago
5

RTI खुलासा : पेट्रोल और डीजल के टैक्स से उत्तराखंड सरकार ने कमाए हजारों करोड़ों रुपए।

6 days ago
1

BROWSE BY CATEGORIES

  • अपनी बात
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • पर्वतजन
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • सियासत
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • बड़ी खबर : SSP ने किए कई दरोगाओं के तबादले। देखे लिस्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • शर्मसार : युवती को हरिद्वार से सहारनपुर ले जाकर दो लाख में बेचा। किया दुष्कर्म। 2 माह तक बना कर रखा बंधक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : छात्रों के बाद अब शिक्षकों को टेबलेट का तोहफा देगी सरकार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • झटका : UKSSSC ने 8 भर्ती परीक्षाओं पर लगाई रोक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • एक्सक्लूसिव खुलासा : शराब माफिया लगा रहें राजस्व को करोड़ो का चूना। दिल्ली ब्रांड की बिक्री जोरों। कुंभकर्ण की नींद सोया पुलिस और आबकारी विभाग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

    पर्वतजन

    पर्वतजन न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड की ऐसी खबरों का न्यूज़ पोर्टल है, जिन खबरों को शेष मीडिया प्रकाशित करने की हिम्मत नहीं करता | यदि आपके पास कोई ऐसी खबर है, जिसे कोई दूसरा मीडिया नहीं दिखाता तो आप पर्वतजन से संपर्क कीजिए|

    Recent News

    • बड़ी खबर : SSP ने किए कई दरोगाओं के तबादले। देखे लिस्ट
    • शर्मसार : युवती को हरिद्वार से सहारनपुर ले जाकर दो लाख में बेचा। किया दुष्कर्म। 2 माह तक बना कर रखा बंधक
    • हर घर तिरंगा:नकरौंदा के प्रत्येक घर में लहरेगा तिरंगा। अभिमंच एसोसिएशन ने उठाया जिम्मा

    Category

    • अपनी बात
    • अपराध
    • एक्सक्लूसिव
    • खुलासा
    • खेल
    • ट्रेंडिंग
    • नौकरी
    • पर्यटन
    • पर्वतजन
    • बिजनेस
    • मनोरंजन
    • साक्षात्कार
    • सियासत
    • हेल्थ

    Recent News

    बड़ी खबर : SSP ने किए कई दरोगाओं के तबादले। देखे लिस्ट

    August 10, 2022
    latest uttarakhand news,

    शर्मसार : युवती को हरिद्वार से सहारनपुर ले जाकर दो लाख में बेचा। किया दुष्कर्म। 2 माह तक बना कर रखा बंधक

    August 9, 2022
    • Contact
    • Privacy Policy

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    No Result
    View All Result
    • Home
    • एक्सक्लूसिव
    • खुलासा
    • ट्रेंडिंग
    • अपराध
    • पर्वतजन
    • संपर्क करें

    © Parvatjan All rights reserved. Developed by Ashwani Rajput

    error: Content is protected !!