उत्‍तराखंड चुनाव: कांग्रेस सरकार की दर्जाधारी मंत्री संतोष कश्‍यप भाजपा में शामिल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने हरीश रावत को दिया एक और झटका दिया। हरिद्वार ग्रामीण से सरकार की दर्जाधारी संतोष कश्यप ने भाजपा का दामन थाम लिया है। संतोष पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद की अध्यक्ष हैं। इसके अलावा निर्दलीय चुनाव लड़ चुके आदित्य कोठारी व कांग्रेस प्रदेश सचिव दिलशाद खान भी भाजपा में […]

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने हरीश रावत को दिया एक और झटका दिया। हरिद्वार ग्रामीण से सरकार की दर्जाधारी संतोष कश्यप ने भाजपा का दामन थाम लिया है। संतोष पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद की अध्यक्ष हैं। इसके अलावा निर्दलीय चुनाव लड़ चुके आदित्य कोठारी व कांग्रेस प्रदेश सचिव दिलशाद खान भी भाजपा में शामिल हुए।
देहरादून में प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा की मौजूदगी में तीनों भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर विजय बहुगुणा ने कहा कि जो भी व्यक्ति आत्मसम्मान की राजनीति करना चाहता है, वह भाजपा के साथ आ रहा है।
हरीश पर बहुगुणा का मोहब्बत वाला तंज

विजय बहुगुणा ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण से एक बड़ा चेहरा भाजपा से जुड़ चुका है। इसलिए निसंदेह भाजपा को आगामी में चुनाव में अच्छे संकेत मिले हैं। हरीश रावत को सीधे टारगेट किये जाने पर बोले कि वह मेरे अच्छे मित्र हैं और उनकी मेरी मोहब्बत के चर्चे तो जगजाहिर है।

मजाकिया लहजे में कहा कि मेरे मुख्यमंत्री रहते उन्होंने मेरा किस कदर सहयोग किया यह आप जानते ही हैं। मैं दो साल उनकी कार्यशैली को देखता रहा। हरीश रावत को अपने हित के आगे न पार्टी का हित दिखता है और प्रदेश का।

कहा कि ऐसे में एक-एक कर लोग पार्टी से छिटक रहे हैं। याद कीजिए कि 2012 में कांग्रेस के जो बडे चेहरे थे, उनमें अधिकांश आज भाजपा के साथ खडे हैं। कांग्रेस से त्रस्त लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं और कांग्रेस भाजपा के रिजेक्टेड लोग पार्टी में जोड़ रही है।
श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा एक लोकतंत्रिक पार्टी है। पार्टी का फ्यूचर ब्राइट है और तभी अधिकाधिक लोग इससे जुड रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे सभी का स्वागत करती है जो उसकी विचारधारा से जुड़ना चाहता है।

Also Read This

बड़ी खबर: बौराड़ क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने की रात्रि गश्त

खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रियत्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में भूकंप के झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार बागेश्वर जिले में धरती डोली। भूकंप की...

Related Posts