पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

ओपन भर्ती में अपनों की नियुक्ति!

September 6, 2016
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

यूं तो वन रक्षक के 13 पदों के लिए प्रदेशभर के युवाओं के लिए विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन इस भर्ती में आश्चर्यजनक रूप से 6 सफल अभ्यर्थी ऐसे रहे, जिनके संबंधी व रिश्तेदार वन विभाग के उच्चाधिकारी हैं। ऐसे में अन्य अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है।

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

गोविंद वन्य जीव विहार व पार्क क्षेत्र में वन रक्षक (पतरौल) के पद की भर्तियां निकाली गई। वन रक्षक के पदों की इन भर्तियों के लिए सैकड़ों गरीब व बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया, किंतु आश्चर्यजनक रूप से इस भर्ती के जब परिणाम आए तो ज्ञात हुआ कि इस चयन में भारी घालमेल हुआ है।
पदों के लिए जारी की गई भर्ती की यह विज्ञप्ति यूं तो पूरे प्रदेश के लिए आमंत्रित थी, किंतु आश्चर्यजनक रूप से वन रक्षक के 13 रिक्त पदों में से 6 लोग वन प्रभाग में उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारियों के करीबी व विभाग के कर्मचारियों के परिवार के अभ्यर्थियों को भर्ती किया गया। जिससे युवा बेरोजगारों में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
फाइल में दबी जांच
वन आरक्षी पदों की खुली भर्ती प्रक्रिया पर लोगों को शंका हुई कि आखिरकार ऐसा क्या जादू चला कि इस भर्ती परीक्षा में वन प्रभाग के लोगों के परिजन ही भर्ती हुए। नवक्रांति स्वराज मोर्चा ने बाकायदा इसकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारी से कर डाली। वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम को जांच के आदेश दिए। एसडीएम पुरोला ने मामले की जांच कर वन विभाग के उच्च अधिकारियों को जांच सौंप दी, लेकिन जांच की आंच अभी भी ठंडी पड़ी हुई है।
सबसे अच्छे अफसरों के बच्चे
इस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की सूची पर नजर डालें तो ऐसा प्रतीत होता है कि ओपन भर्ती में विभाग के अधिकारियों के संबंधी अभ्यर्थियों को भरा गया है। जिनमें उत्सव सिंह पुत्र मान सिंह का चयन हुआ है। उत्सव के पिता मान सिंह चकराता वन प्रभाग के कालसी में डीएफओ के पद पर तैनात हैं।
रितिका दोसाद अपने जीजा की कृपा से इस भर्ती में सफल रही। बताया जा रहा है कि इनके जीजा अल्मोड़ा में उप वन संरक्षक हैं। मुख्य वन संरक्षक धनंजय मोहन की टाइपिस्ट रही प्रियंका पांडे भी इस भर्ती में सफल रही। प्रियंका पांडे को ज्वाइनिंग के बाद दो माह तक गोविंद जीव विहार के पुरोला स्थित ऑफिस में रखा गया, जबकि कागजों में उसकी ड्यूटी सांकरी में बताई जा रही है। बावजूद इसके प्रियंका पांडे को देहरादून में मुख्य वन संरक्षक के ऑफिस में अटैच किया गया है। यानि कि नौकरी वन रक्षक की और काम टाइपिस्ट का।
वहीं टौंस वन प्रभाग के कोठी गाड़ रेंज में तैनात रेंज अधिकारी की पुत्री प्रतिमा भी वन रक्षक के पद पर चयनित होने में सफल रही।
उपनिदेशक व वार्डन की टाइपिस्ट रही सुधा उनियाल भी वन रक्षक के पद पर भर्ती होने में सफल हो गई।
चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन के टाइपिस्ट रहे रवि पंत भी इस परीक्षा में सफल रहे। वहीं परीक्षा में चयनित अश्वनी पांडे के पिता हरिद्वार में फॉरेस्टर के पद पर कार्यरत हैं।
इस प्रकार वन रक्षक की इस खुली भर्ती में विभाग के अधिकारियों ने अपनों को भर कर बेरोजगारों में आक्रोश पैदा किया। योग्य बेरोजगारों का कहना है कि प्रश्न पत्रों के बनाने से लेकर इस भर्ती प्रक्रिया में काफी घपला-घोटाला हुआ है।
नवक्रांति स्वराज मोर्चा के पदाधिकारी गजेंद्र चौहान, बलदेव सिंह भंडारी, गंभीर सिंह चौहान व गजेंद्र जोशी का कहना है कि क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के साथ हो रहा भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोर्चा ने भर्ती प्रकरण की जांच की मांग की थी, लेकिन अभी तक इस प्रकरण में विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। यदि विभाग इस भर्ती प्रक्रिया में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं करता है तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

एसडीएम पुरोला ने मामले की जांच कर वन विभाग के उच्च अधिकारियों को जांच सौंप दी, लेकिन जांच की आंच अभी भी ठंडी पड़ी हुई है। भर्ती में उत्सव सिंह पुत्र मान सिंह का चयन हुआ है। उत्सव के पिता मान सिंह चकराता वन प्रभाग के कालसी में डीएफओ के पद पर तैनात हैं।


Previous Post

आपके लिए यह राज्य छोटा है मृत्युंजय

Next Post

ठेकेदार ने गिराई बिजली!

Next Post

ठेकेदार ने गिराई बिजली!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उम्मीद: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्टेज-3 एडवांस कोलन कैंसर की सफल सर्जरी
  • भ्रष्टाचार: अब इस IFS ने कर दिया कॉर्बेट 2 घोटाला।  CBI और ED से जांच की सिफारिश 
  • बड़ी खबर : राशन कार्ड धारक हो जाए सावधान ।25 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे रद्द !
  • एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल
  • बड़ी खबर: 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक | हो जाए सावधान,जानिए पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!