कानपुर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार की ये बनी सबसे बड़ी वजह

भारत और इंग्लैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर टी20 सीरीज का आगाज मेहमान इंग्लिश टीम की जीत के साथ हुआ। टेस्ट और वनडे सीरीज में अपना दबदबा दिखाने वाली भारतीय टीम यहां कमजोर नजर आई। आइए जानते हैं कि क्या बनी इस हार की सबसे बड़ी वजह।

– ये कैसी बल्लेबाजी?

दरअसल भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम के 10 ओवरों में काफी ढीला रवैया अपनाया, या ये भी कह सकते हैं कि इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के आगे उनकी एक न चली। आलम ये रहा कि भारतीय बल्लेबाज अंतिम के 10 ओवरों में सिर्फ चार चौके और एक छक्का ही जड़ पाए। ये टीम इंडिया के टी20 इतिहास में पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे नंबर पर अब तक की सबसे कम बाउंड्री हैं (पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करते हुए)।

– अंतिम 10 ओवर के आंकड़े

टीम इंडिया ने कानपुर टी20 में पहले 10 ओवर खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे लेकिन अंतिम के 10 ओवरों में जब सबसे ज्यादा रन बनने चाहिए थे तब भारत ने 5 विकेट गंवाते हुए कुल 72 रन ही बनाए। इसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों, टाइमल मिल्स और क्रिस जॉर्डन का अहम योगदान रहा जिन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करके धौनी जैसे धुरंधर फिनिशर को भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। नतीजतन भारत सिर्फ 147 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts