खूबसूरत युवतियों के ‘जॉगिंग’ कोच!

coatchअब देहरादून वाले पत्रकार का डील-डौल ही कुछ ऐसा है कि जॉगिंग करते समय आर्मी वाले तक उन्हें सल्यूट करते हैं। वे अर्ली मॉर्निंग करीब 8-10 किमी. जॉगिंग करते हैं सो बॉडी इतनी स्ट्रांग कि युवतियां भी उनमें सलमान का रूप देखती हैं। यह अलग बात है कि सलमान की तरह ही जनाब ने भी अभी तक अपने लिए किसी कन्या का वरण नहीं किया। गत सप्ताह एक प्रात: पत्रकार महोदय अपनी १० किमी. की जॉगिंग पूरी कर चुके थे कि तभी भला हो उन दो खूबसूरत युवतियों का, जो उसी जगह पर अपनी जॉगिंग की शुरुआत करने लगी। अब पत्रकार साब ठहरे महिला प्रेमी, सो उन युवतियों के पीछे हो लिए। बीच में इशारों-इशारों में हाय-हैलो हुई और जनाब ने उन्हें बेसिक टिप्स दिए तो युवतियों ने भी उन्हें जॉगिंग कोच कह डाला। पत्रकार व युवतियों की मुस्कराते हुए १० किमी. की जॉगिंग कब पूरी हुई, पता ही नहीं चला। खैर, सभी अपने-अपने घरों को चल दिए। बताते हैं कि जॉगिंग की इस ‘ओवर डोजÓ से पत्रकार का शरीर बुरी तरह थक कर चूर हो गया, सो युवतियों के संग जॉगिंग की चाह रखने के बावजूद भी अगली सुबह उन्हें जॉगिंग पर नहीं जाने से मन मसोसकर रहना पड़ा।
इससे कुछ ही दिन पहले की बात होगी, एक बार पत्रकार साब सूर्य नमस्कार कर रहे थे। तभी अचानक ललचाई नजरों से उनके पास आकर दो खूबसूरत महिलाएं रुकीं और उन्हें देखकर वे भी सूर्य नमस्कार करने लगीं। जनाब इस समय अपने १० सूर्य नमस्कार पूरा कर चुके थे, किंतु महिलाओं को देख वे अपने क्रम को बंद नहीं कर पाए। महिलाओं के संग इशारों-इशारों में मौन मधुर मुस्कराहट के साथ वे 20-22 सूर्य नमस्कार कर घर लौटे।
बताते हैं कि घर जाते-जाते जनाब की कमर ने जवाब दे दिया और इसके बाद वह पांच दिनों तक सूर्य नमस्कार नहीं कर पाए। बहरहाल, स्थानीय लोग बताते हंै कि जॉगिंग कोच आजकल नए ‘प्रशिक्षुÓ की तलाश कर रहे हैं। कामना है ऐसे कोच को ऊपर वाला छप्पर फाड़ के दे!

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts