तीसरे टी20 में जीते तो विराट बना डालेंगे ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई भारतीय नहीं बना सका

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है। बेंगलुरू में बुधवार को होने वाला सीरीज का तीसरा टी20 मैच निर्णायक होगा। इसके साथ ही अब कप्तान विराट कोहली एक ऐसे रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं जो आज तक कोई भारतीय कप्तान दर्ज नहीं कर सका। […]

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है। बेंगलुरू में बुधवार को होने वाला सीरीज का तीसरा टी20 मैच निर्णायक होगा। इसके साथ ही अब कप्तान विराट कोहली एक ऐसे रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं जो आज तक कोई भारतीय कप्तान दर्ज नहीं कर सका।

टेस्ट सीरीज में विराट की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को पूरी तरह से पस्त (4-0) कर ही दिया था। इसके बाद धौनी ने अचानक वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ी तो इन दोनों फॉर्मेट में भी विराट की ताजपोशी हो गई। फिर वनडे सीरीज में इंग्लैंड का सफाया हुआ और अब टी20 सीरीज जीतने से भारत बस एक जीत दूर है। अगर बुधवार को भारत बेंगलुरू में जीत दर्ज करने में सफल रहा तो विराट कोहली पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन जाएंगे जिसने कप्तान के तौर पर लगातार अपनी पहली वनडे और टी20 सीरीज में जीत दर्ज की। वैसे एक पूर्ण सीरीज (एक से ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज) के रूप में विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज में भी जीत दर्ज की थी। उस दौरान टीम इंडिया ने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी।

जब टी20 क्रिकेट में भारत की शुरुआत हुई उसके कुछ ही समय के अंदर महेंद्र सिंह धौनी को कप्तानी सौंप दी गई थी। 2007 में तब ऐसा हुआ जब पहले टी20 विश्व कप का आयोजन हुआ और भारत ने यहां जीत दर्ज कर ली। इसके बाद धौनी को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई। फिर सितम्बर 2007 में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई लेकिन भारत धौनी की कप्तानी में वो सात मैचों की वनडे सीरीज 2-4 से हार गया था।

Also Read This

बड़ी खबर: बौराड़ क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने की रात्रि गश्त

खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रियत्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में भूकंप के झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार बागेश्वर जिले में धरती डोली। भूकंप की...

Related Posts