महाराज का मेकअप!

भाजपा में आजकल सींग कटाकर बछड़ों में शामिल होने की होड़ लगी है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने ७० पार नेताओं को घर बिठाने का फैसला किया है, तब से उत्तराखंड में भी हड़कंप है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में गए सतपाल महाराज के सिर पर […]

भाजपा में आजकल सींग कटाकर बछड़ों में शामिल होने की होड़ लगी है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने ७० पार नेताओं को घर बिठाने का फैसला किया है, तब से उत्तराखंड में भी हड़कंप है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में गए सतपाल महाराज के सिर पर भी घने मुलायम काले बाल उग आए हैं। भाजपा और कांग्रेस के महाराज के इस नए मेकअप पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई कह रहा है कि उन्होंने विग लगा रखी है तो किसी का कहना है कि उन्होंने बाल रंगा दिए हैं। आजकल लोग उनकी नई और पुरानी फोटो का अंतर जाने के लिए गूगल की मदद ले रहे हैं। सच्चाई जो भी हो, किंतु उत्तराखंड में आजकल महाराज की जवानी के चर्चे जोरों पर है। चर्चा भी क्यों न हो, महाराज जी के पक्ष में आजकल जातिवाद और क्षेत्रवाद के दोनों गणित फिट बैठ रहे हैं। अन्य भाजपाई नेताओं के मुकाबले छवि और धन-बल में भी २१ ही हैं। ऐसे में भाजपा उत्तराखंड के सियासी संग्राम को रावत बनाम् रावत कर दे तो आश्चर्य नहीं। ऐसे में महाराज भी भला क्यों पीछे रहें। इसलिए सिर पर काले बाल तो बनते ही हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : आलाकमान की हिदायत के बाद हरीश रावत ने रोकी धन्यवाद यात्रा

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल थमता नजर आ रहा है।...

बड़ी खबर : सेवा ज्योति सभा में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, बनेगा विश्वनाथ-शक्ति माता कॉरिडोर

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल को समर्पित रहा उत्तरकाशी का सेवा संकल्प कार्यक्रम, विकसित भारत-2047 का लिया संकल्पउत्तरकाशी, 7 अक्टूबर।...

Related Posts