राजमार्ग-74 के खुलासे का राज!

नेशनल हाइवे-७४ में कृषि भूमि को अकृषि दर्शाकर करोड़ों अंदर करने वालों का खुलासा हो चुका है। सीबीआई जांच चल रही है। आधे दर्जन पीसीएस अधिकारी सस्पेंड हो चुके हैं। कुछ बड़े चेहरे अभी और बेनकाब होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इस पूरे राज का पर्दाफाश किसने किया। दरअसल एक महिला अफसर राजमार्ग […]

नेशनल हाइवे-७४ में कृषि भूमि को अकृषि दर्शाकर करोड़ों अंदर करने वालों का खुलासा हो चुका है। सीबीआई जांच चल रही है। आधे दर्जन पीसीएस अधिकारी सस्पेंड हो चुके हैं। कुछ बड़े चेहरे अभी और बेनकाब होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इस पूरे राज का पर्दाफाश किसने किया।
दरअसल एक महिला अफसर राजमार्ग घोटाले में शामिल अफसर के साथ प्रेम में थी। बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन कुछ अफसर की भी निष्ठा बदल गई, कुछ उसके घर वालों ने बवाल कर दिया। शादी परवान नहीं चढ़ी। महिला अफसर बिदक गई। कोई भी खुद्दार महिला अपनी मोहब्बत का यह अपमान भला कैसे बर्दाश्त करती। महिला अफसर को अपने इस धोखेबाज प्रेमी के राजमार्ग के राज मालूम थे। उन्होंने प्रवर्तन विभाग को सारी सूचनाएं थमा दी। प्रवर्तन दल ने जांच में मामला पुख्ता पाया और पूरे घोटाले के खेल से पर्दा उठ गया।
इस बीच हाईकोर्ट में इसको लेकर केस और कुमाऊं कमिश्नर सेंथिल पांडियल की जांच से कडिय़ां जुड़ती चली गई और अन्य अधिकारी भी लपेटे में आते चले गए। बहरहाल, अब जाकर मैडम के कलेजे में कुछ ठंडक पड़ी होगी। मोहब्बत का मजाक बनने वालों बताए दे रहे हैं, संभल जाओ।

Also Read This

एक्शन : त्यौहारो से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रशासन सख्त , कई जगह छापेमारी

देहरादून, 25 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में देहरादून जिले में मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा...

बिग ब्रेकिंग: IAS-PCS अधिकारियों के तबादले। देखें आदेश 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की...

Related Posts