हम एक सिक्के के दो पहलू हैं

जिला पंचायत सदस्य के रूप में मालती जी को सभी वर्ग का स्नेह व सहयोग मिला है। उनके क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं, इसलिए जनता उन्हें पुन: सेवा का अवसर देना चाहती है। महेशचन्द्र पंत/रुद्रपुर सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह कांग्रेस के सम्मानित उम्मीदवार के रूप में मालती विश्वास के साइन बोर्ड व होर्डिंग्स […]

जिला पंचायत सदस्य के रूप में मालती जी को सभी वर्ग का स्नेह व सहयोग मिला है। उनके क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं, इसलिए जनता उन्हें पुन: सेवा का अवसर देना चाहती है।

महेशचन्द्र पंत/रुद्रपुर

shyam prasad vishwas
सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह कांग्रेस के सम्मानित उम्मीदवार के रूप में मालती विश्वास के साइन बोर्ड व होर्डिंग्स राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। विजय बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने से जो लोग कांग्रेस से चुनाव लडऩे व उम्मीदवारी के दावेदार थे, उनमें भी खलबली मची है और ऐसे चेहरे क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय हो गए हैं।
ऐसा होना भी स्वाभाविक भी है, क्योंकि मालती विश्वास के पति श्याम प्रसाद विश्वास वरिष्ठ कांग्रेसी होने के साथ ही एक सहृदय समाजसेवी के रूप में जन-जन तक अपनी पैठ बनाए हुए हैं। मालती विश्वास का लगातार दूसरी बार जिला पंचायत चुनी जाना उनके प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। पति-पत्नी दोनों ही पिछले कई वर्षों से जनहित के कार्यों से जुड़े हुए हैं। चुनाव उम्मीदवारी व अन्य विषयों पर श्याम प्रसाद विश्वास से हुई बातचीत में उन्होंने बेबाक जवाब दिए।
सितारगंज में संभावित उम्मीदवार के होर्डिंग जगह-जगह लगे हैं। हाईकमान से कोई बात हुई?
– क्षेत्र की जनता का स्नेह व इच्छा है कि मालती जी इस बार विधायक का चुनाव लड़े। जनआकांक्षाओं का आदर करते हुए उम्मीदवारी की घोषणा की है। अवसर दिया गया तो सफल होकर भी दिखाएंगे।
आप क्यों नहीं लड़ रहे?
– मेरे या मालती जी में कोई फर्क नहीं है। हम एक सिक्के के दो पहलू हैं। जनहित व विकास कार्यों में चेहरे नहीं, काम देखा जाता है। ४० वर्षों से अधिक कांग्रेस की नीतियों का पालन करते हुए जनसेवा से जुड़े हुए हैं। जि100_0856ला पंचायत सदस्य के रूप में मालती जी को सभी वर्ग का स्नेह व सहयोग मिला है। उनके क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं, इसलिए जनता उन्हें पुन: सेवा का अवसर देना चाहती है। बड़े क्षेत्र में काम करने का अवसर जनता देगी तो हम भी उस पर खरा उतरने का विश्वास दिलाते हैं।
कांग्रेस में कब से हैं?
– १० वर्ष की उम्र में पं. नरायण दत्त तिवारी के संपर्क में आया। उनसे आशीर्वाद लेकर कांग्रेस से जुड़ा और तभी से निरंतर कांग्रेस की सेवा कर रहा हूं।
कांग्रेस से आपकी ही दावेदारी क्यों?
– पिछले ४५ वर्षों से कांग्रेस का समर्पित सिपाही रहा हूं। मैंने दरी बिछाने से लेकर झंडे-डंडे उठाते हुए समर्पित होकर कांग्रेस की सेवा की है। यही कारण है कि तीन बार पीसीसी का सदस्य रहा और जनहित के कई कार्य करवाए। पं. नारायण दत्त तिवारी की सरकार में योजना आयोग का सदस्य रहा। कांग्रेस पार्टी व क्षेत्र की जनता के प्रति निष्ठा व ईमानदारी से उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया है। कई सामाजिक, शैक्षिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़ा रहा हूं। जनता का अपार स्नेह व सहयोग हमेशा मिलता रहा है।

विगत दिनों कांग्रेस में जो हुआ, उसके बारे में क्या कहेंगे?
– देवभूमि में राष्ट्रपति शासन लगाना दुर्भाग्यपूर्ण था। विकास कार्य अवरुद्ध हुए हैं। पारिवारिक असंतोष घर में ही सुलझाना अच्छा होता है। अन्यथा सभी प्रभावित होते हैं।
सितारगंज क्षेत्र में चार वर्षों के कार्यों के विषय में क्या कहेंगे?
– इस पिछड़े क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। ४० वर्षों में जो कार्य नहीं हुए थे, कांग्रेस सरकार में वे कार्य भी हो गए। जिनमें भूमिधरी का अधिकार मिलना महत्वपूर्ण कार्य है। मुख्यमंत्री हरीश रावत के दिशा निर्देशन में रुके हुए कार्य भी तेजी से निपटा लिए जाएंगे। कांग्रेस सरकार में हरक्षेत्र में सामुहिक विकास हुआ है। शिक्षा, आवास, सिडकुल, चिकित्सा, खेल, कृषक व ग्राम विकास, आपदा प्रबंधन, सिंचाई, सड़कों का जाल ग्रामसभा स्तर पर बिछाया गया है। सितारगंज की जनता को यह सब दिखाई दे रहा है।

पिछले 45 वर्षों से कांग्रेस का समर्पित सिपाही रहा हूं। मैंने दरी बिछाने से लेकर झंडे-डंडे उठाते हुए समर्पित होकर कांग्रेस की सेवा की है। यही कारण है कि तीन बार पीसीसी का सदस्य रहा और जनहित के कई कार्य करवाए।

Also Read This

Uttarakhand Weather Today 27 July: प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

देहरादून। Uttarakhand Weather Today (27 July 2026): उत्तराखंड में आज यानी 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर बेहद सक्रिय होने जा रहा है।...

हादसा : स्टोन क्रशर में रेत में दबने से मजदूर की मौत

लालकुआं। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं में एक स्टोन क्रशर पर हुए दर्दनाक हादसे ने औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर...

Related Posts