बड़ी खबर: 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे नशा मुक्त युवा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशी पिथौरागढ़। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के माध्यम से युवाओं को ‘नशे को ना, फिटनेस को हाँ’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश से शुरू हुआ ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का […]

  • आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशी

पिथौरागढ़। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के माध्यम से युवाओं को ‘नशे को ना, फिटनेस को हाँ’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश से शुरू हुआ ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संकल्प पूरे देश के युवाओं तक पहुंचाया जाएगा।

इस आयोजन में 23 राज्यों के लगभग 1,100 धावकों ने प्रतिभाग कर नशामुक्त भारत का संदेश दिया। ललित जोशी ने कहा कि इन धावकों को अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में जोड़कर देशभर में युवाओं को नशे से दूर रहने और फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

लगभग 4,500 मीटर की ऊंचाई पर माइनस 7 डिग्री तापमान में आयोजित इस चुनौतीपूर्ण अल्ट्रा मैराथन की दूरी इस बार 60 से बढ़ाकर 70 किलोमीटर की गई। दौड़ छियालेख से होते हुए गुंजी तक पहुंची। उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने मैराथन एवं अल्ट्रा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ललित जोशी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें नशे से दूर रखकर खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सजग इंडिया का लक्ष्य नशामुक्ति के संदेश को देश के हर राज्य और युवा वर्ग तक पहुंचाना है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा दीपक सैनी, एसडीएम धारचूला आशीष जोशी, ओहो रेडियो के संस्थापक आर जे काव्य, आईटीबीपी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव, सहित छेत्रीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Read This

CIMS College of Law में लॉ कोर्सेज़ में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

देहरादून। विधि के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए CIMS College of Law, देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के...

बड़ी खबर : यूनानी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, ₹1 करोड़ जुर्माना; बीयूएमएस की सीटों पर दाखिले पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित एकमात्र यूनानी मेडिकल कॉलेज पर बड़ी कार्रवाई की गई है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) ने उत्तरांचल यूनानी...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts