ABVP उत्तराखंड: डॉ. दिनेश जैसाली को ‘स्टूडेंट्स फॉर सेवा’ का प्रांत प्रमुख नियुक्त, छात्रों में सेवा भावना को मिलेगा नया बल

देहरादून, 05 दिसंबर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उत्तराखंड प्रांत के 26वें प्रांत अधिवेशन का भव्य आयोजन 3 से 5 दिसंबर तक देहरादून की दून यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में ‘स्टूडेंट्स फॉर सेवा (SFS)’ प्रकल्प के अंतर्गत एक अहम संगठनात्मक घोषणा की गई, जिसमें डॉ. दिनेश जैसाली को ABVP स्टूडेंट्स फॉर […]

देहरादून, 05 दिसंबर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उत्तराखंड प्रांत के 26वें प्रांत अधिवेशन का भव्य आयोजन 3 से 5 दिसंबर तक देहरादून की दून यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में ‘स्टूडेंट्स फॉर सेवा (SFS)’ प्रकल्प के अंतर्गत एक अहम संगठनात्मक घोषणा की गई, जिसमें डॉ. दिनेश जैसाली को ABVP स्टूडेंट्स फॉर सेवा का प्रांत प्रमुख नियुक्त किया गया।

 

डॉ. दिनेश जैसाली लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और ABVP से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2018 से वे परिषद के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। वर्तमान में वे देहरादून जिले के जिला प्रमुख के रूप में सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से SFS प्रकल्प के माध्यम से छात्र समाज को राष्ट्रीय सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य और अधिक गति व प्रभावशीलता प्राप्त करेगा।

 

छात्र प्रतिनिधियों ने डॉ. जैसाली को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में ABVP का ‘स्टूडेंट्स फॉर सेवा’ प्रकल्प उत्तराखंड में नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा राष्ट्र पुनर्निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।

 

यह नियुक्ति ABVP के छात्रों में सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. जैसाली के अनुभव और समर्पण से प्रदेश के युवा वर्ग में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जागी है।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस में 11 निरीक्षकों-दरोगाओं के तबादले । देंखे आदेश….

ऊधम सिंह नगर: पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।जारी आदेश...

देहरादून: एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) में आयोजित नवरंग डांडिया 4.0 में गरबा-डांडिया की रंगीन थिरकन और उत्तराखंड की लोक संस्कृति का अनूठा...

Related Posts