उत्तराखण्ड पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का विदेश मंत्रालय में चयन, पुलिस महकमे को मिला गौरव

उत्तराखण्ड पुलिस के लिए यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि जनपद नैनीताल में तैनात आरक्षी किशन सिंह का चयन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सुरक्षा सहायक के पद पर हुआ है। यह चयन उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाभाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

 

आरक्षी किशन सिंह को विदेश मंत्रालय में अधिकतम चार वर्षों की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए चयनित किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के माध्यम से वे देश की सेवा के साथ-साथ उत्तराखण्ड पुलिस का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

 

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने आरक्षी किशन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे उत्तराखण्ड पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। डीजीपी ने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा भारत सरकार और उत्तराखण्ड पुलिस की गरिमा को और अधिक ऊँचाई प्रदान करेंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts