यहां फ्लैक्स में फोटो न होने पर विधायक ने फैलाया रायता वीडियो वायरल।

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर भाजपा विधायक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, वायरल होने कारण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें विधायक शिव अरोरा कार्यक्रम स्थल पर लगे फ्लैक्स में अपनी तस्वीर न होने पर रायता फैलाते […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर भाजपा विधायक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, वायरल होने कारण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें विधायक शिव अरोरा कार्यक्रम स्थल पर लगे फ्लैक्स में अपनी तस्वीर न होने पर रायता फैलाते दिख रहे हैं, वायरल वीडियो में विधायक शिव अरोड़ा कार्यक्रम स्थल पर मौजूद आयोजकों से तीखे लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी नजर मंच पर लगे फ्लैक्स पर पड़ी और उसमें उनकी तस्वीर नहीं दिखी तो उन्होंने इस पर आपत्ति व्यक्त की, वीडियो में विधायक शिव अरोरा कार्यक्रम को लेकर नाराज़गी व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को “फ्लॉप” तक कहने और कार्यक्रम को रोकने की चेतावनी भी देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दे कि यह घटना उधम सिंह नगर रुद्रपुर ब्लॉक में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की बताई जा रही है, जिसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आम जनता से संवाद स्थापित करना और सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचाना है, कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद थे, वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला स्थानीय राजनीतिक दलों में चर्चा का विषय बन गया, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर समर्थक और विपक्षी दलों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं फिलहाल इस पूरे प्रकरण में विधायक या कार्यक्रम आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts