MDDA की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में 40 बीघा से अधिक अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक 10 हजार से अधिक अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की जा चुकी है। प्राधिकरण का कहना है कि यह सख्ती आगे भी बिना […]

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक 10 हजार से अधिक अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की जा चुकी है। प्राधिकरण का कहना है कि यह सख्ती आगे भी बिना रुके जारी रहेगी।

इसी क्रम में सोमवार को देहरादून के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एकता विहार, लेन नंबर–1, रतनपुर क्षेत्र में बलूनी स्कूल के पीछे मासूम अली और प्रकाश जोशी द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।

वहीं दूसरी ओर परवल रोड, चांदनी चौक, शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में नफासत द्वारा लगभग 30 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी एमडीडीए की टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को गिरा दिया।

यह पूरी कार्रवाई सहायक अभियंता सासंक सक्सेना, अवर अभियंता ललित नेगी, संबंधित सुपरवाइजर और पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। प्राधिकरण ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति की जा रही किसी भी प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप। एक को लगी गोली,एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य फरार 

देहरादून। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एसजीआरआर विश्वविद्यालय और दैनिक जागरण कार्यालय के पास गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के...

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

Related Posts