बंशीधर तिवारी के तेवर सख्त, देहरादून में अवैध निर्माणों पर MDDA का बुलडोजर एक्शन

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शहर में कार्रवाई तेज कर दी है। VC बंशीधर तिवारी के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्राधिकरण अब बिना किसी ढिलाई के नियम तोड़ने वालों पर सीधे कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में प्रगति विहार क्षेत्र में बिना अनुमति चल रहे […]

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शहर में कार्रवाई तेज कर दी है। VC बंशीधर तिवारी के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्राधिकरण अब बिना किसी ढिलाई के नियम तोड़ने वालों पर सीधे कार्रवाई कर रहा है।
इसी क्रम में प्रगति विहार क्षेत्र में बिना अनुमति चल रहे निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की गई। लेन संख्या-06 में उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा किए जा रहे अनधिकृत निर्माण को सील कर दिया गया, जबकि उसी इलाके में श्रेयष अग्रवाल द्वारा खड़ा किया गया अवैध टिन शेड ध्वस्त कर दिया गया।

जांच में यह सामने आया कि दोनों निर्माण प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना किए जा रहे थे।
VC बंशीधर तिवारी ने साफ संदेश दिया है कि शहरी नियोजन और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों को ताक पर रखकर निर्माण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देशन में संपन्न हुई। मौके पर सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता जयदीप राणा और प्राधिकरण के सुपरवाइजर मौजूद रहे। MDDA ने दो टूक कहा है कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts