उत्कृष्ट निर्माण कार्य के लिए सहायक अभियंता जयांक पाण्डे सम्मानित

उत्कृष्ट निर्माण कार्य के लिए सहायक अभियंता जयांक पाण्डे सम्मानित नैनीताल जिले में पुलिस विभाग के अधीन कोतवाली काठगोदाम और थाना चोरगलिया में द्वितीय श्रेणी के भवनों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना को उच्च स्तर पर संपन्न कराने के लिए सहायक अभियंता जयांक पाण्डे […]

उत्कृष्ट निर्माण कार्य के लिए सहायक अभियंता जयांक पाण्डे सम्मानित

नैनीताल जिले में पुलिस विभाग के अधीन कोतवाली काठगोदाम और थाना चोरगलिया में द्वितीय श्रेणी के भवनों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना को उच्च स्तर पर संपन्न कराने के लिए सहायक अभियंता जयांक पाण्डे को सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण इकाई (मुख्यालय), देहरादून में तैनात सहायक अभियंता जयांक पाण्डे ने एसएएससीआई योजना के तहत इन दोनों थानों के भवन निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाली। परियोजना के दौरान गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा और निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण प्रक्रिया में सामने आई तकनीकी कमियों को उन्होंने अपने विशेषज्ञ ज्ञान और अनुभव के बल पर तय समयसीमा के भीतर दुरुस्त कराया। परिणामस्वरूप निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण हुआ और आवश्यक मानकों पर खरा उतरा।

कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ दायित्व निभाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सहायक अभियंता जयांक पाण्डे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की। यह सम्मान उनके पेशेवर दृष्टिकोण और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: हिरासत से छूटने के बाद ध्रुव राठी का बड़ा दावा। बोले- ‘गिरफ्तार नहीं, किडनैप किया गया’

नई दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी हिरासत को लेकर गंभीर...

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम...

Related Posts