ब्रेकिंग न्यूज़ | देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में फायरिंग, युवक की मौत

देहरादून। राजधानी के वीवीआईपी माने जाने वाले राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने हड़कंप मचा दिया। मॉल परिसर में स्थित जिम से बाहर आ रहे विक्रम शर्मा नामक युवक पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार […]

देहरादून। राजधानी के वीवीआईपी माने जाने वाले राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने हड़कंप मचा दिया। मॉल परिसर में स्थित जिम से बाहर आ रहे विक्रम शर्मा नामक युवक पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अचानक चली गोली से पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मॉल क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। शुरुआती पड़ताल में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद राजपुर रोड क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Also Read This

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

Related Posts