रुद्रपुर : आंगनबाड़ी वर्करों ने घेरा कलेक्ट्रेट गेट , जाने क्या है मामला

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  रुद्रपुर उधम सिंह नगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज राज्य कर्मचारी का दर्जा और वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर रुद्रपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने पहले ही गेट बंद कर दिया गया, ऐसे में गेट बंद किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही धरना […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

रुद्रपुर उधम सिंह नगर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज राज्य कर्मचारी का दर्जा और वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर रुद्रपुर कलेक्ट्रेट का घेराव किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने पहले ही गेट बंद कर दिया गया, ऐसे में गेट बंद किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही धरना दे दिया और वहीं बैठ जमकर नारेबाजी की, उनका कहना था कि उनकी मांगों पर अमल किया जाए, दरअसल उधम सिंह नगर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव किया, हालांकि, पुलिस प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परिसर के अंदर जाने से रोकते हुए मुख्य गेट को बंद कर दिया, इससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी व्यक्त की, गेट बंद किए जाने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वहीं गेट के सामने धरना दे दिया, उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि वे लंबे समय से राज्य कर्मचारी का दर्जा और नियमित वेतनमान की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

आंगनबाड़ी वर्करों ने ये भी आरोप लगाया कि उनके कार्य का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सुविधाएं और वेतन उसी अनुपात में नहीं बढ़ाए जा रहे, कई बार उन्हें निर्धारित समय से ज्यादा काम करना पड़ता है, यहां तक कि छुट्टियों में भी ड्यूटी करनी पड़ती है, जिसका कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं मिलतावहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि स्थिति नियंत्रित बनी रहे बाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में राज्य कर्मचारी का दर्जा, वेतनमान लागू करने और सेवा शर्तों में सुधार की प्रमुख मांगें शामिल रहीं, मामले में उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने कहा कि ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है, हालांकि आंगनबाड़ी वर्करों ने स्पष्ट कहा है कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस और लिखित निर्णय चाहिए, यदि जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप देने की चेतावनी भी दी गई है।

 

Also Read This

UKSSSC Exam Calendar 2026: समूह-ग की भर्तियों का कैलेंडर जारी,यहां देखें पूरा शेड्यूल

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इन भर्तियों...

ब्रेकिग: जानिए पूरे हफ्ते का मौसम का हाल,बारिश से नहीं मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक सात दिनों...

Related Posts