घनसाली में रिश्तों को शर्मसार, चाचा ने नाबालिग भतीजी से दरिंदगी

टिहरी के घनसाली में सनसनी: चाचा ने 14 साल की भतीजी के साथ रचा हैवानियत, टॉर्च चार्ज करने के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म!

टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली थाना क्षेत्र के एक दूरस्थ गांव में दिल दहला देने वाली घटना ने पूरा इलाका स्तब्ध कर दिया है। यहां एक 14 वर्षीय मासूम नाबालिग किशोरी पर अपने ही चाचा ने क्रूरता की इंतहा कर दी। आरोप है कि चाचा ने निर्दोष बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

पीड़िता के बयान के मुताबिक, वह देर शाम अपने टॉर्च को चार्ज करने के लिए गांव के ही चाचा के घर गई थी। मौका देख चाचा ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और फिर क्रूरता से दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं, वारदात के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर इस अमानवीय कृत्य की जानकारी परिवार को दी और खुद 17 फरवरी को थाना चौकी लाटा चमियाला पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पीड़िता को तुरंत बेलेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद मेडिकल जांच के लिए उसे जिला अस्पताल, नई टिहरी रेफर कर दिया गया। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया।

 

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घनसाली थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने पुष्टि की है कि पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी हुई है ताकि सभी तथ्य सामने आएं और पीड़िता को न्याय मिल सके।

 

यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ते यौन अपराधों और खासकर नजदीकी रिश्तेदारों द्वारा बच्चों के साथ हो रहे शोषण की ओर इशारा करती है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts