गैरसैंण अस्पताल की बदहाली पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने संभाली कमान; बजट सत्र के बहिष्कार की चेतावनी

गैरसैंण (चमोली): बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। अल्ट्रासाउंड, सर्जन, फिजिशियन और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सहित जरूरी संसाधनों की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला मंगल दलों की पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान […]

गैरसैंण (चमोली): बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। अल्ट्रासाउंड, सर्जन, फिजिशियन और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती सहित जरूरी संसाधनों की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला मंगल दलों की पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं और कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से अस्पताल संसाधनों की कमी से जूझ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके बाद प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान से मुख्य बाजार होते हुए तहसील कार्यालय तक पहुंचे और सरकार व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील पहुंचकर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गैरसैंण अस्पताल में शीघ्र आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो बजट सत्र का विरोध किया जाएगा।

Also Read This

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध! बिक्री, निर्माण और भंडारण पर भी रोक

देहरादून: उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला और अन्य खाद्य उत्पादों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।...

वीडियो: दीपावली के सामान से लदे ट्रक में लगी भीषण आग । जलकर खाक

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ज्यूलिकोट एन.एच.में दीपावली के सामान से भरे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक...

Related Posts