उधम सिंह नगर : संदिग्ध हालत में हाथी की मौत से मचा हड़कंप।

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  पीपल पड़ाव रेंज में संदिग्ध हालात में हाथी की मौत से इलाके में मचा हड़कंप, तराई केंद्रीय वन विभाग रुद्रपुर के पीपल पड़ाव रेंज के अंतर्गत तिलपुरी गांव डाम अंदर क्षेत्र में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, घटना की सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

पीपल पड़ाव रेंज में संदिग्ध हालात में हाथी की मौत से इलाके में मचा हड़कंप, तराई केंद्रीय वन विभाग रुद्रपुर के पीपल पड़ाव रेंज के अंतर्गत तिलपुरी गांव डाम अंदर क्षेत्र में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, घटना की सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी पुरानचंद जोशी और एसडीओ शशि देव सिंह मौके पर पहुंचे, वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है, हाथी की मौत किन कारणों से हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

इन सभी पहलुओं पर वन विभाग जांच कर रहा है, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है, फिलहाल मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Also Read This

UKSSSC Exam Calendar 2026: समूह-ग की भर्तियों का कैलेंडर जारी,यहां देखें पूरा शेड्यूल

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की 15 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इन भर्तियों...

ब्रेकिग: जानिए पूरे हफ्ते का मौसम का हाल,बारिश से नहीं मिलेगी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक सात दिनों...

Related Posts