पुराने वैट केस में सेटिंग का खेल, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क गिरफ्तार

हरिद्वार: राज्य कर विभाग से जुड़ा एक रिश्वत प्रकरण हरिद्वार में सामने आया है। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जीएसटी कार्यालय में तैनात उपनल कर्मी प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है।   शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी फर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है। जीएसटी लागू होने […]

हरिद्वार:

राज्य कर विभाग से जुड़ा एक रिश्वत प्रकरण हरिद्वार में सामने आया है। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जीएसटी कार्यालय में तैनात उपनल कर्मी प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी फर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है। जीएसटी लागू होने से पहले वर्ष 2017 के अंतिम तीन महीनों का 1,76,000 रुपये वैट बकाया विभाग की ओर से बताया गया था। इस देनदारी को समाप्त कराने के नाम पर जीएसटी कार्यालय में कार्यरत डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल ने 1,20,000 रुपये नकद देने को कहा। रकम किस्तों में लेने की बात भी रखी गई थी।

 

मामले की पुष्टि के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने कार्रवाई की योजना बनाई। 24 फरवरी को सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 हरिद्वार कार्यालय के समीप जाल बिछाकर प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

 

प्रमोद सेमवाल उपनल के माध्यम से करीब 18 वर्षों से सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 हरिद्वार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पुराने वैट मामलों के निपटान के नाम पर शिकायतकर्ता से धनराशि मांग रहा था।

 

सतर्कता अधिष्ठान ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read This

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेंगे टैबलेट! CM धामी के निर्देश, खातों में DBT से आएगी रकम

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत; चालक फरार

जसपुर/ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में बड़ी नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टाटा...

Related Posts