मेहंदी में मची अफरातफरी, डांस फ्लोर पर चली गोली, युवती घायल

देहरादून: शादी-ब्याह जैसे पारिवारिक आयोजनों में हथियार ले जाने पर पाबंदी के बावजूद लापरवाही का एक मामला सामने आया है। थाना रायपुर क्षेत्र के नेहरू ग्राम में आयोजित मेहंदी समारोह के दौरान एक लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जिससे वहां मौजूद एक युवती घायल हो गई।   घटना सोमवार रात की बताई जा […]

देहरादून: शादी-ब्याह जैसे पारिवारिक आयोजनों में हथियार ले जाने पर पाबंदी के बावजूद लापरवाही का एक मामला सामने आया है। थाना रायपुर क्षेत्र के नेहरू ग्राम में आयोजित मेहंदी समारोह के दौरान एक लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जिससे वहां मौजूद एक युवती घायल हो गई।

 

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नेहरू ग्राम स्थित गढ़वाली कॉलोनी निवासी कमल यादव के घर मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में आमंत्रित मेहमानों में धूलकोट निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी भी शामिल था, जो अपनी लाइसेंसी पिस्टल साथ लेकर आया था।

 

बताया गया कि कॉकटेल पार्टी के दौरान नृत्य करते समय अचानक पिस्टल से फायर हो गया। निकली गोली कमल कुमार की साली नीलिमा यादव, निवासी नेहरू ग्राम, के पैर के अंगूठे के पास जा लगी। गोली लगते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पिस्टल पहले से लोड थी और नाचते समय ट्रिगर दब जाने से फायर हुआ।

 

थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि कमल कुमार यादव की तहरीर पर लक्ष्मण सिंह नेगी के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक फायरिंग कर लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पिस्टल जब्त कर ली गई है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

 

जांच में यह भी सामने आया है कि जिस युवती के यहां विवाह समारोह था, आरोपी उसके साथ डीएल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत है और इसी परिचय के चलते वह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था।

Also Read This

जौनसारी ST प्रमाणपत्र: निवास बनाम जनजातीय पहचान, आखिर पात्रता की कसौटी क्या?

जौनसारी जनजाति प्रमाणपत्र पर बड़ा संवैधानिक सवाल जौनसार-बावर में निवास पर्याप्त या अधिसूचित जौनसारी समुदाय की सदस्यता जरूरी? 1967 की राष्ट्रपति अधिसूचना से...

RTI खुलासा: कुमाऊं में अपराध के ख़ौफ़नाक आंकड़े । डेढ़ साल में 528 दुष्कर्म, 157 अपहरण और 102 हत्याएं दर्ज

काशीपुर: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अपराधों से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष...

Related Posts