उत्तरकाशी: ऑपरेशन स्माइल की बड़ी सफलता, टिहरी से नाबालिगा बरामद, आरोपी युवक जेल भेजा गया

पुरोला (उत्तरकाशी)। थाना पुरोला में दर्ज नाबालिगा के अपहरण/गुमशुदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन स्माइल और पुरोला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नाबालिगा को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश […]

पुरोला (उत्तरकाशी)। थाना पुरोला में दर्ज नाबालिगा के अपहरण/गुमशुदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन स्माइल और पुरोला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नाबालिगा को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने थाना पुरोला में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 फरवरी 2026 को बिना बताए घर से चली गई है। तहरीर के आधार पर थाना पुरोला में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहरण/गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने थाना पुरोला पुलिस व ऑपरेशन स्माइल टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण में टीम ने सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने गत रात्रि टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिगा को एक युवक के कब्जे से बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64 बीएनएस तथा 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि नाबालिगों से संबंधित अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों की तलाश अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

Also Read This

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेंगे टैबलेट! CM धामी के निर्देश, खातों में DBT से आएगी रकम

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत; चालक फरार

जसपुर/ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में बड़ी नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टाटा...

Related Posts