बड़कोट में करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत

तहसील बड़कोट के ग्राम सुनाल्डी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः लगभग 9:15 बजे श्रीमती मीना देवी (55 वर्ष), पत्नी श्री ऐन सिंह, अपने घर के वॉशरूम में वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म कर रही थीं। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह […]

तहसील बड़कोट के ग्राम सुनाल्डी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः लगभग 9:15 बजे श्रीमती मीना देवी (55 वर्ष), पत्नी श्री ऐन सिंह, अपने घर के वॉशरूम में वाटर हीटिंग रॉड से पानी गर्म कर रही थीं। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा विद्युत करंट लगने से हुआ है। पुलिस व प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बिजली उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की है, विशेषकर पानी गर्म करने वाले हीटर एवं रॉड का उपयोग करते समय सुरक्षा उपाय अपनाने की जरूरत बताई है।

Also Read This

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेंगे टैबलेट! CM धामी के निर्देश, खातों में DBT से आएगी रकम

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत; चालक फरार

जसपुर/ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में बड़ी नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टाटा...

Related Posts