एक झटके में बड़े फैसले: UPCL–UJVNL के MD हटे

देहरादून:

उत्तराखंड की धामी सरकार ने ऊर्जा सेक्टर में बड़ा और सख्त प्रशासनिक फैसला लेते हुए तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों में एक साथ व्यापक फेरबदल कर दिया है। इस कदम को सरकार की निर्णायक कार्यशैली और जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

 

सरकार ने उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। इसी क्रम में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के एमडी संदीप सिंघल को भी उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा UPCL (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल को भी पद से हटा दिया गया है।

नए आदेशों के तहत अब UPCL की जिम्मेदारी गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है, जबकि UJVNL की कमान अजय कुमार सिंह को दी गई है।

 

सूत्रों के अनुसार, ऊर्जा क्षेत्र में कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को हटाना और नई जिम्मेदारियां सौंपना इस बात का संकेत है कि सरकार ऊर्जा निगमों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही को लेकर गंभीर है।

 

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद ऊर्जा विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार ऊर्जा सेक्टर में और भी सख्त और सुधारात्मक कदम उठा सकती है, जिससे व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts