बड़ी खबर: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका। 55 होमगार्ड पदों पर भर्ती

उत्तरकाशी, 9 जून 2026। नीरज उत्तराखंडी 

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जनपद उत्तरकाशी में पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों के 55 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 जून 2026 से 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया केवल उत्तरकाशी जनपद के अस्थायी निवासियों के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती उत्तराखंड शासन एवं होमगार्ड्स मुख्यालय द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न होगी।

किस वर्ग में कितने पद?

भर्ती में कुल 55 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है—

  • सामान्य (UR) – 36 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) – 6 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 5 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 3 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 5 पद

इसके अलावा अनाथ बच्चों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, भूतपूर्व सैनिकों तथा राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को नियमानुसार क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

ऊंचाई मानक

  • सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग – 167.5 सेमी
  • एसटी वर्ग – 157.5 सेमी
  • पर्वतीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 40 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

कहां से मिलेगा आवेदन पत्र?

अभ्यर्थी आवेदन पत्र निम्न माध्यमों से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं—

  • जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय, तेखला (पुरानी एसएसबी कॉलोनी के निकट), उत्तरकाशी
  • कार्यालय के नोटिस बोर्ड से
  • विभाग के आधिकारिक फेसबुक पेज “Uttarakhand Homeguards Uttarkashi” से डाउनलोड कर सकते हैं।

30 जून तक जमा करें आवेदन

पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से 30 जून 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

होमगार्ड विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के साथ जमा किए गए सभी प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा गलत जानकारी, फर्जी प्रमाणपत्र या भ्रामक दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं तो उसका आवेदन तत्काल निरस्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

युवाओं से अपील

जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स उत्तरकाशी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से भर्ती संबंधी विस्तृत विज्ञप्ति का अध्ययन करने के बाद ही आवेदन करने की अपील की है। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां जिला होमगार्ड कार्यालय एवं विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें:

👉 टिहरी में प्रेम संबंध बना मौत की वजह: नाबालिग युवती से मिलने पहुंचे दलित युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या
👉 बड़ी खबर: खान सर की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक। कोर्ट ने दी राहत 
👉 Weather Update: दून में फिर चढ़ा पारा। पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts