राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पाँच वर्षीय कार्यकाल की सराहना, सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ललित जोशी ने दी शुभकामनाएँ

देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी ने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट कर उनके पाँच वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल के मार्गदर्शन, स्नेह और प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल […]

देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी ने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट कर उनके पाँच वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल के मार्गदर्शन, स्नेह और प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल शिक्षा, युवा सशक्तीकरण, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहा है।

ललित जोशी ने कहा कि 15 सितंबर 2021 को राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के विकास के लिए शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जैसे विषयों को विशेष प्राथमिकता दी। उच्च शिक्षा में शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन, विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता, युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास पर उनका विशेष ध्यान रहा। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, चरित्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरित किया।

ललित जोशी ने कहा कि राज्यपाल का मार्गदर्शन सजग इंडिया फाउंडेशन के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। संस्था पिछले 18 वर्षों से युवाओं को नशे से दूर रखने, नशामुक्त समाज के निर्माण और सकारात्मक युवा चेतना के प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड एवं आसपास के राज्यों के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में युवा संवाद, जागरूकता कार्यक्रम और नशामुक्ति की शपथ जैसे प्रयासों के माध्यम से 8 लाख से अधिक युवाओं तक पहुँचने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने युवाओं को नशे से बचाने और उनकी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण में लगाने के सजग इंडिया के प्रयासों की सराहना की है। उनके विचारों और मार्गदर्शन ने इस अभियान को नई प्रेरणा दी है। राज्यपाल का यह संदेश कि नशे के विरुद्ध लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, अभियान की भावना को और मजबूत करता है।

ललित जोशी ने कहा कि “नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।” युवाओं को नशे से बचाना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के भविष्य, परिवारों की खुशहाली और राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। सजग इंडिया फाउंडेशन इस दिशा में शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, प्रशासन और विभिन्न समुदायों के साथ मिलकर कार्य करता रहेगा।

उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन, युवाओं के प्रति संवेदनशीलता और जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों को सदैव स्मरणीय बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपाल द्वारा युवाओं, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में दिए गए संदेश आने वाली पीढ़ियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करते रहेंगे।

Also Read This

राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चमोली बने चैंपियन

पुरोला, 16 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी पुरोला स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों...

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी: 30 साल का कब्जा भी अपने आप नहीं बनाता मालिकाना हक

नई दिल्ली। नीरज उत्तराखंडी जमीन पर वर्षों से कब्जे को मालिकाना हक का आधार मानने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला बेहद अहम...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts