SSC CGL 2026: 12,256 सरकारी नौकरियों पर आवेदन का आखरी मौका,जल्द करें आवेदन

SSC CGL 2026 | SSC CGL 2026 last date | SSC CGL Recruitment 2026

SSC CGL 2026 Registration: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित होने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का अब बेहद कम समय बचा है, क्योंकि 22 जून 2026 आवेदन की आखिरी तारीख है। इसके बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी और कोई नया फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में 12,256 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है।

22 जून तक करें आवेदन

एसएससी के अनुसार उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू : 21 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 22 जून 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 23 जून 2026
  • आवेदन सुधार विंडो : 29 जून से 1 जुलाई 2026
  • टियर-1 परीक्षा : अगस्त-सितंबर 2026
  • टियर-2 परीक्षा : दिसंबर 2026

SSC CGL 2026 के जरिए विभिन्न केंद्रीय विभागों में कुल 12,256 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आयोग जल्द ही पदवार विस्तृत वैकेंसी जारी करेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।

  • JSO पद के लिए 12वीं में गणित में 60% अंक या ग्रेजुएशन में सांख्यिकी विषय जरूरी।
  • सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 के लिए गणित, सांख्यिकी या अर्थशास्त्र विषय आवश्यक।
  • अन्य अधिकांश पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री मान्य होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

SSC CGL के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा।

  • लेवल-4 : ₹25,500 से ₹81,100
  • लेवल-5 : ₹29,200 से ₹92,300
  • लेवल-6 : ₹35,400 से ₹1,12,400
  • लेवल-7 : ₹44,900 से ₹1,42,400

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे:

  • टियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  • टियर-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

टियर-1 केवल क्वालिफाइंग होगा, जबकि अंतिम मेरिट टियर-2 के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन नहीं किया तो चूक जाएगा मौका

SSC CGL देश की सबसे लोकप्रिय सरकारी नौकरी परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें आवेदन करते हैं। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो 22 जून 2026 से पहले फॉर्म भरना जरूरी है, क्योंकि इसके बाद आवेदन का कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

सम्बंधित खबरें:

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts