दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से खिसका लोहे का गाटर । दो कांवड़ यात्रियों की मौत

हरिद्वार जिले से कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे का गाटर अचानक खिसककर दो कांवड़ यात्रियों के ऊपर गिर गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, […]

हरिद्वार जिले से कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे का गाटर अचानक खिसककर दो कांवड़ यात्रियों के ऊपर गिर गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

विश्राम के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। मृतकों की पहचान तनुज कुमार (21) तथा कृष्णा (22) उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

दोनों युवक हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। रास्ते में बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास वे कुछ देर आराम करने के लिए निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बैठ गए। वहीं पास में भारी लोहे के गाटर रखे हुए थे

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच में सामने आया है कि फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह पर कई लोहे के गाटर रखे गए थे। जैसे ही दोनों कांवड़ यात्री वहां बैठने या उन पर चढ़ने का प्रयास करने लगे, एक भारी गाटर अचानक फिसलकर उनके ऊपर आ गिरा

गाटर के नीचे दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साथियों में मची चीख-पुकार

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के साथ चल रहे अन्य कांवड़ यात्रियों में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे के गाटर किस परिस्थिति में रखे गए थे और वहां आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

डीएम ने एनएचएआई और पुलिस से मांगी रिपोर्ट

हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मामले का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर के नीचे रखे गाटर असुरक्षित स्थिति में थे।

डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में लापरवाही या सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

हंगामा: कार की टक्कर से खंडित हुई कांवड़ । गुस्साए श्रद्धालुओं ने वाहन में की तोड़फोड़

हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे से कांवड़ यात्रा के दौरान तनावपूर्ण स्थिति की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार से...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts