बड़ी खबर: जन भावनाओं का हुआ सम्मान,डॉ पुजारी का स्थानांतरण हुआ निरस्त । श्रीनगर सयुंक्त अस्पताल मे ही देंगे अपनी सेवाएं

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल —— स्पेशल बाल रोग विशेषज्ञ तथा जिन्हें छोटे बच्चों का भगवान के रूप में देखा जाता है डॉ. गोविंद पुजारी जिनका वार्षिक स्थानांतरण एक्ट के तहत 2026-27 अधिनियम स्थानांतरण एक्ट मे तबादला नरेंद्र नगर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर हुआ था लेकिन स्थानीय लोगों की नाराजगी एवं जन भावनाओं को देखते […]

जयप्रकाश
श्रीनगर गढ़वाल —— स्पेशल बाल रोग विशेषज्ञ तथा जिन्हें छोटे बच्चों का भगवान के रूप में देखा जाता है डॉ. गोविंद पुजारी जिनका वार्षिक स्थानांतरण एक्ट के तहत 2026-27 अधिनियम स्थानांतरण एक्ट मे तबादला नरेंद्र नगर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर हुआ था लेकिन स्थानीय लोगों की नाराजगी एवं जन भावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य चिकित्सा एबं स्वास्थ्य शिक्षा अनुभाग के उप सचिव अनूप कुमार मिश्रा ने स्थानांतरण आदेश को संशोधित करते हुए उन्हें फिर से उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल में यथावत बने रहने का आदेश किया है कि डॉक्टर गोविन्द पुजारी अपनी सेवाएं उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल में ही देंगे। आपको बता दें डॉक्टर पुजारी जो विगत लम्बे समय से निस्वार्थ भाव से गढ़वाल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और जिन्हें छोटे बच्चों के भगवान के रूप मे भी देखा जाता है आज यही वजह है की गढ़वाल मंडल के अंतर्गत सभी सामाजिक संगठनों एवं आम जनमानस के लिए यह एक सुखद खबर है बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुजारी जिनका बच्चो के प्रति अत्यधिक लगाव रहता है और यही कारण होगा की सभी लोग उन्हें पसंद करते हैं। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत सम्मिलित जिले पौड़ी टिहरी रुद्रप्रयाग चमोली एवं यहां तक की देहरादून के आम जनमानस बाल डॉक्टर विशेषज्ञ डॉक्टर पुजारी को बच्चों का भगवान मानते हैं और उसी का परिणाम होगा जो दुबारा उन्हें गढ़वाल मे सेवाये करने का अवसर मिला है। श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में पहले भी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। और अब वरिष्ठता के आधार पर उन्हें फिर से उप जिला चिकित्सालय का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पद भी दिया जाएगा।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 40 हजार रुपये की घूस लेते उरेडा का परियोजना रंगे हाथ गिरफ्तार

बागेश्वर: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के एक परियोजना अधिकारी...

लगातार बारिश से संकट में हरकीदून क्षेत्र का संपर्क, पांच गांवों की आवाजाही प्रभावित

तालुका-ओसला निर्माणाधीन मोटर मार्ग कई जगह ध्वस्त, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; सड़क पर जेसीबी तैनाती और तत्काल मरम्मत की मांगपुरोला, 24...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts