गुड न्यूज़ : नई दिल्ली में डॉ. चंद्र लाल भारती को मिला ‘राष्ट्र रत्न सम्मान 2026′

उत्तरकाशी, 6 सितंबर 2026/ नीरज उत्तराखंडी  सामाजिक सरोकार, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान में योगदान के लिए हुए सम्मानित जनपद उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड के ग्राम ब्यांली, पट्टी बनाल के मूल निवासी एवं वर्तमान में कुआंवाला निवासी डॉ. चंद्र लाल भारती को सामाजिक सरोकार, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों […]

उत्तरकाशी, 6 सितंबर 2026/ नीरज उत्तराखंडी 

  • सामाजिक सरोकार, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान में योगदान के लिए हुए सम्मानित

जनपद उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड के ग्राम ब्यांली, पट्टी बनाल के मूल निवासी एवं वर्तमान में कुआंवाला निवासी डॉ. चंद्र लाल भारती को सामाजिक सरोकार, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब में आयोजित कार्यक्रम में ‘राष्ट्र रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

डॉ. चंद्र लाल भारती वर्तमान में लोक निर्माण विभाग, हरिद्वार में सिविल इंजीनियर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सरकारी दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ वे सामाजिक विषयों पर भी सक्रिय रहते हैं और समाज में समानता, न्याय, मानव गरिमा तथा नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उत्तरकाशी के एक ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अपनी मेहनत, संघर्ष और सामाजिक प्रतिबद्धता के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उनके सम्मान की सूचना से ग्राम ब्यांली सहित नौगांव क्षेत्र और पूरे उत्तरकाशी जनपद में हर्ष का माहौल है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. भारती ने कहा कि ‘राष्ट्र रत्न सम्मान’ उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन लोगों के संघर्ष और प्रयासों का सम्मान है, जो समानता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।

डॉ. चंद्र लाल भारती को राष्ट्र रत्न सम्मान 2026 मिलने पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Read This

क्राइम : डीएम के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी, कार्रवाई की तैयारी

उत्तरकाशी। 6 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नाम से सोशल मीडिया पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी आईडी बनाए जाने का...

बड़ी खबर : मौसम की मार से उत्तराखंड में सेब उत्पादन को बड़ा झटका,हजारो मीट्रिक टन घट गया उत्पादन

उत्तरकाशी के मोरी में 16 हजार से घटकर 3 से 3.5 हजार मीट्रिक टन रह गया उत्पादन, पुरोला-नौगांव में सामान्य उत्पादन का महज...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts