Dehradun News: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और हृदय रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नियमित व्यायाम, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, तनाव को नियंत्रित रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व पर जोर दिया।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी: डॉ. तनुज भाटिया
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रोफेसर डॉ. तनुज भाटिया ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली हृदय रोगों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और हृदय से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की। साथ ही अपने परिवार के सदस्यों को भी हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. साहिल महाजन, डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. अनामिका और डॉ. मयंक अग्रवाल समेत कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों ने भी स्वस्थ वजन बनाए रखने, संयमित जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम करने का संदेश दिया।
पोस्टर प्रतियोगिता रही कार्यक्रम का आकर्षण
विश्व हृदय दिवस कार्यक्रम में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। प्रतिभागियों ने हृदय स्वास्थ्य, हृदय रोगों से बचाव, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर सुंदर एवं प्रेरणादायक पोस्टर प्रस्तुत किए।
पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
- प्रथम स्थान: दीक्षा और भावना
- द्वितीय स्थान: सौरभ
- तृतीय स्थान: अरचना
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ रहे मौजूद
कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं सपोर्ट स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नियमित व्यायाम, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, तनाव नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के समापन पर कार्डियोलॉजी विभाग एवं अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। उपस्थित लोगों को हृदय रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।


