बड़ी खबर: देहरादून में प्रशासनिक फेरबदल, 7 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। अपूर्वा सिंह को डोईवाला, हर्षिता सिंह को मसूरी की कमान जारी आदेश के अनुसार, अपूर्वा सिंह से देहरादून सदर की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें डोईवाला का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह […]

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

अपूर्वा सिंह को डोईवाला, हर्षिता सिंह को मसूरी की कमान

जारी आदेश के अनुसार, अपूर्वा सिंह से देहरादून सदर की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें डोईवाला का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह मुकेश रमोला को सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, अब तक देहरादून में न्यायिक कार्य देख रहीं आईएएस अधिकारी हर्षिता सिंह को मसूरी का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

इसके अलावा रविंद्र कुमार जुवांठा से देहरादून में प्रभारी अधिकारी (ओसी) की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें चकराता भेजा गया है। चकराता में लंबे समय से तैनात प्रेमलाल को अब देहरादून में प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

देखिए किस अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी

  • मुकेश रमोला – डिप्टी कलेक्टर, देहरादून सदर।
  • अपूर्वा सिंह – डिप्टी कलेक्टर, डोईवाला।
  • हर्षिता सिंह (IAS) – ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मसूरी।
  • रविंद्र कुमार जुवांठा – डिप्टी कलेक्टर, चकराता।
  • प्रेमलाल – प्रभारी अधिकारी, देहरादून।
  • अभय प्रताप सिंह – डिप्टी कलेक्टर, विकासनगर।
  • राजकुमार पांडे – डिप्टी कलेक्टर, ऋषिकेश।

इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही देहरादून जिले की विभिन्न तहसीलों और उप जिलाधिकारी स्तर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा कर दिया गया है।

Also Read This

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और यूपी की मंत्री बोलीं- “दो-ढाई हजार लेना भ्रष्टाचार नहीं”

 उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का भ्रष्टाचार को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। प्रधानमंत्री...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग: मंत्री रेखा आर्य के पति साहू को नहीं मिली राहत

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ 'पप्पू गिरधारी' और उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर की...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts