एक्शन: 535 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

अफीम की अवैध खेती के मामलों में वांछित दो आरोपी भी गिरफ्तार, 2026 में 37 नशा तस्कर पकड़े मोरी/उत्तरकाशी, 19 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी  त्योहारी सीजन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। मोरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग कार्रवाई में 535 ग्राम अवैध चरस के […]

  • अफीम की अवैध खेती के मामलों में वांछित दो आरोपी भी गिरफ्तार, 2026 में 37 नशा तस्कर पकड़े

मोरी/उत्तरकाशी, 19 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी 

त्योहारी सीजन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। मोरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग कार्रवाई में 535 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं मई 2026 में दर्ज अफीम की अवैध खेती के दो मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में 18 अक्टूबर की शाम मोरी-पुरोला मार्ग पर पेटियांना जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK 16F 1068 (होंडा डियो) से चरस ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके कब्जे से 535 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.07 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार (20) पुत्र नीरज कुमार निवासी लखनवाला, थाना सहसपुर, देहरादून और अभिषेक (25) पुत्र मामचंद निवासी बैरागीवाला, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना मोरी में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अफीम खेती के मामलों में दो वांछित गिरफ्तार

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मई 2026 में अफीम की अवैध खेती के संबंध में दर्ज दो मुकदमों में प्रकाश में आए वांछित आरोपियों पालेश्वर (46) और रत्ना (53) को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

2026 में 37 नशा तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 28 मामलों में 37 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब 53.70 लाख रुपये मूल्य की 9.5 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा चार नशा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ जनभागीदारी से ही सुरक्षित और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर :देहरादून में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज। डीएम ने अधिकारियों को दिए ये अहम् निर्देश

Uttarakhand Election 2027: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने निर्वाचन...

ब्रेकिंग : जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, चुनाव से पहले BJP को झटका

Dehradun News: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। गायक जुबिन नौटियाल के पिता और भाजपा के पूर्व...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts