बड़ी खबर: नवंबर में इस दिन बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12:05 बजे होगा कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त, मुखबा पहुंचेगी मां गंगा की उत्सव डोली उत्तरकाशी। 19 अक्तूबर, नीरज उत्तराखंडी  विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय हो गया है। शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर श्री 5 […]

  • अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12:05 बजे होगा कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त, मुखबा पहुंचेगी मां गंगा की उत्सव डोली

उत्तरकाशी। 19 अक्तूबर, नीरज उत्तराखंडी 

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय हो गया है। शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ कपाट बंद होने का मुहूर्त निकाला।

मंदिर समिति की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को अन्नकूट पर्व के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा गांव पहुंचेगी। यहां शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

गंगोत्री धाम में प्रतिवर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम परिवर्तन और बर्फबारी की संभावना के मद्देनजर शीतकाल में धामों के कपाट बंद होने की परंपरा के तहत गंगोत्री धाम के कपाट भी निर्धारित तिथि पर बंद किए जाएंगे।

Also Read This

बड़ी खबर: भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

सुबह 10:28 बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तयउत्तरकाशी। 20 अक्तूबर; नीरज उत्तराखंडी विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी...

बड़ी खबर: देहरादून में फर्जी पत्रकार बनकर ब्लैकमेलिंग का आरोप । 5 लाख मांगे और ₹50 हजार वसूले; आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में न्यूज प्लेटफॉर्म के नाम पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts