बिग ब्रेकिंग : भाजपा अध्यक्ष के निजी सचिव और महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष ने पार्टी के ही नाबालिग को मारा पीटा तथा दी यौनाचार की धमकी

भारतीय जनता पार्टी युवा प्रकोष्ठ के टिहरी जिला उपाध्यक्ष 17 वर्षीय (नाबालिग) विवेक नौटियाल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निजी सचिव ओमप्रकाश तिवारी और देहरादून महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा  श्याम पंत ने जमकर पीटा तथा अधमरा करने के बाद किसी को बताने पर दुष्कर्म की धमकी देकर छोड़ दिया। नाबालिग […]

भारतीय जनता पार्टी युवा प्रकोष्ठ के टिहरी जिला उपाध्यक्ष 17 वर्षीय (नाबालिग) विवेक नौटियाल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निजी सचिव ओमप्रकाश तिवारी और देहरादून महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा  श्याम पंत ने जमकर पीटा तथा अधमरा करने के बाद किसी को बताने पर दुष्कर्म की धमकी देकर छोड़ दिया।
नाबालिग विवेक ने हमलावर नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को तहरीर दी है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/tlQFtFq25fo

अपनी तहरीर में विवेक नौटियाल ने कहा है कि उपरोक्त दोनों लोगों ने महानगर कार्यालय में 11 मई 2019 को उसकी बहुत पिटाई की और श्याम पंत, ओम प्रकाश तिवारी तथा सौरभ कपूर ने उसकी लाठी डंडों लात घूसे से जमकर पिटाई की, जिससे उसके सर, बाएं हाथ, दोनों हाथों और पैरों में गंभीर चोट आई, बांयीं आंख से खून निकलने लगा तथा दिखना बंद हो गया।
आंख फोड़ दी
 उसके बाद इन लोगों ने उसे दीवार से सटाकर खड़ा कर दिया और कैमरे के सामने खड़ा करके कहा कि वह बोल जो वह कहते हैं “अन्यथा तेरे साथ इसी कार्यालय में अनैतिक यौनाचार करेंगे।”
मेडिकल 
गौरतलब है कि विवेक नौटियाल अभी मात्र 17 वर्ष का किशोर है। विवेक नौटियाल ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट के साथ ही अपनी उम्र का प्रमाण पत्र लगाकर भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
जन्मतिथि का प्रमाण पत्र (नाबालिग)
संभवतः पुलिस अजय भट्ट के निजी सचिव ओमप्रकाश तिवारी,युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्याम पंत तथा सौरभ कपूर के खिलाफ पोस्को की धारा 11/12 में मुकदमा दर्ज कर सकती है। भाजपा नेताओं का इस तरह का व्यवहार बताता है कि सत्ताधारी पार्टी होने के कारण वह कितने बेलगाम हो गए हैं।
ओम प्रकाश तिवारी ने पर्वतजन को बताया कि विवेक नौटियाल विकृत मानसिकता का युवक है और उससे “उनकी कोई मुलाकात ही नहीं हुई, मारपीट तो बहुत दूर की बात है।”
बेरहमी से पीटा
 देखने वाली बात यह होगी कि कानून भले ही जो भी काम करें किंतु पार्टी इस मामले में क्या एक्शन लेती है !
तहरीर

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts