बड़ी खबर : बारात वाहन खाई में गिरा। नौ घायल दो की मौत

जयप्रकाश नौगांई, 
पौड़ी जनपद में राठ क्षेत्र के पैठाणी खंड मल्ला में सांकरसैण से खंड आ रही बारात की टैक्सी महिंद्रा मैक्स खाई में गिर गई। जिसमें 9 बाराती घायल हो गए और दो की दर्दनाक मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है।
वाहन का नंबर यूए 07एल 0847 है। गाड़ी सांकरसैण के देवराज चला रहे थे। गाडी मालिक का नाम कृष्णा है।
घायलों में मनोहर, प्रदीप, विशंभर तथा रविंद्र सांकरसैण के ही निवासी हैं। इन्हें सर और शरीर पर चोट आई है। महाराज और नरेंद्र के अलावा एक महिला संकुली देवी भी घायल हुई है। इन सभी को सर छाती और चेहरे पर चोट आई है।
 घायलों को पौड़ी चिकित्सालय भेजा गया है। मृतकों में एक 27 वर्षीय सुरेंद्र की शिनाख्त हो गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts