वीडियो: बड़ी मशक्कत के बाद बार्किंग डीयर को बचाने में सफल रहे वन कर्मी व स्थानीय लोग

कमल जगाती/नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में जंगल से भटककर एक काकड़(बार्किंग डियर)आ गया, जिसे घंटों की मेहनत के बाद वन विभाग की टीम ने काबू किया। नैनीताल में मल्लीताल मस्जिद के समीप नाले में सवेरे कुछ लोगों ने एक काकड़ को देखा। कुछ लोग काकड़ को कुत्तों से खतरा देख उसे बचाने के लिए नाले […]

कमल जगाती/नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में जंगल से भटककर एक काकड़(बार्किंग डियर)आ गया, जिसे घंटों की मेहनत के बाद वन विभाग की टीम ने काबू किया।
नैनीताल में मल्लीताल मस्जिद के समीप नाले में सवेरे कुछ लोगों ने एक काकड़ को देखा। कुछ लोग काकड़ को कुत्तों से खतरा देख उसे बचाने के लिए नाले में उतर गए। काफी देर मशक्कत करने के बाद ये लोग तेज तर्रार काकड़ को पकड़ने में नाकाम रहे। इसी बीच सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। वन विभाग ने तिब्बती मार्किट के नीचे बने नाले में दोनों तरफ से कांकड़ को घेर लिया। एक तरफ से हांका लगाकर कांकड़ को दूसरी तरफ खदेड़ा गया।

https://youtu.be/oPn8-M9GZ-U

दूसरी तरफ पहले से मुस्तैद वनकर्मियों ने कांकड़ को दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समीपवर्तीय जंगल से कांकड़ भटककर शहर में आ गया, जिसके पीछे आवारा कुत्ते पड गए। कांकड़ बचने के लिए नाले में उतर गया और फिर खुद बाहर नहीं निकल सका।
उधर वन विभाग के फोरेस्टर हीरा सिंह शाही ने बताया कि ये वयस्क नर कांकड़ है, जो भटककर रिहायसी क्षेत्र में आ गया। कांकड़ के कई जगह में घाव के निशान हैं और ये बुरी तरह से घायल है। इसे काबू कर लिया गया है और अब इसे इलाज के लिए रानीबाग रैस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts