Uttarakhand News: ब्रिगेडियर विकास ढींगरा का सीआईएमएस कॉलेज दौरा।एनसीसी कैडेट्स व पाइप बैंड की सराहना

देहरादून। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर देहरादून के ब्रिगेडियर विकास ढींगरा ने शुक्रवार को सीआईएमएस कॉलेज देहरादून का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ यूके-11 बटालियन देहरादून के कर्नल आदित्य जे. पॉल और सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेट्स और कॉलेज के पाइप बैंड के प्रदर्शन का निरीक्षण किया। आगमन […]

देहरादून। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर देहरादून के ब्रिगेडियर विकास ढींगरा ने शुक्रवार को सीआईएमएस कॉलेज देहरादून का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ यूके-11 बटालियन देहरादून के कर्नल आदित्य जे. पॉल और सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह भी मौजूद रहे।

दौरे के दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेट्स और कॉलेज के पाइप बैंड के प्रदर्शन का निरीक्षण किया। आगमन पर कैडेट्स ने ब्रिगेडियर ढींगरा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया, जिससे माहौल देशभक्ति से भर गया।

राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की अहम भूमिका: ब्रिगेडियर ढींगरा

कार्यक्रम की शुरुआत में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, चरित्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

ब्रिगेडियर ढींगरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना जगाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने पाइप बैंड के प्रदर्शन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इसे तैयार करने में मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है और छात्रों ने यह साबित किया है।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा – “देश का भविष्य आपके हाथों में है। हर कार्य दिल और जुनून से करेंगे तो बाधाएं स्वतः समाप्त होंगी और राष्ट्र भी आपके साथ आगे बढ़ेगा।”

कर्नल आदित्य जे. पॉल और अन्य गणमान्य उपस्थित

इस अवसर पर कर्नल आदित्य जे. पॉल ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके अनुशासन और गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसी सक्रियता और जिम्मेदारी को देखते हुए ही ब्रिगेडियर ढींगरा का सीआईएमएस कॉलेज दौरा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर ललित सामंत (रिटा), प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जे. एस. नेगी, एएनओ डॉ. अंजना गुंसाई, पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. एन. सिंह, नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. चेतना गौतम, बैंड प्रशिक्षक विवेक सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ और 500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts