वीडियो: भाजपा विधायक बोले,- “सीता मेरी जान।” श्रद्धालुओं मे आक्रोश

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड में रुद्रपुर के विधायक ने रामलीला में रावण का किरदार निभाते हुए सीता से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया तो सोशियल मीडिया में वीडियो वायरल हो गया ।         उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल रावण का रोल अदा कर रहे थे। साधु के […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड में रुद्रपुर के विधायक ने रामलीला में रावण का किरदार निभाते हुए सीता से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया तो सोशियल मीडिया में वीडियो वायरल हो गया ।
        उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल रावण का रोल अदा कर रहे थे। साधु के रूप में सीता का अपहरण करने पहुंचे रावण(विधायक ठुकराल)ने सीता के आते ही अपने डायलॉग के दौरान उन्होंने सीता मेरी जान कह दिया जिसपर दर्शकों ने जोरदार ठहाके लगा दिए।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/t4NcbXw0Gwc

 

अपनी विवादित बयानबाजी के लिए चर्चित विधायक ने निर्धारित डायलॉग से पृथक ये कहकर सभी को चौंका दिया । अनुशासित और ज्ञानी रावण का किरदार निभाते हुए विधायक उनके व्यवहार के खिलाफ अपना मनमाना डायलॉग कहकर निकल गए।
विधायक वर्षों से रुद्रपुर की रामलीला में अलग अलग किरदार निभाते आए हैं लेकिन इस वर्ष उन्होंने सीता माता के लिए अपशब्द कहकर रावण के चरित्र को कलंकित कर दिया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विधायक ने बताया कि प्रभु राम चंद्र जी के आदेश से रावण की भूमिका निभा रहे हैं और दर्शक उनके इस पात्र को पसंद करती है।
       विधायक के इस डायलॉग के बाद विपक्ष को भी बैठे बैठाए मुद्दा मिल गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि रावण ने माँ सीता को “सीता मेरी जान” के नाम से कभी भी नहीं पुकारा था, एक जनप्रतिनिधि को ऐसा संवाद शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि ऐसे शब्द किसी जनप्रतिनिधि को बोलने का अधिकार नहीं है। कहा कि ऐसे नेताओ की हरकतों से ही जनप्रतिनिधियों के चरित्रों पर भी असर पड़ता है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts