ब्रेकिंग: हल्द्वानी में सिंधी चौराहा पर भुप्पी पाण्डे को गोलियों से भूना

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में आपराधिक गतिविधियों में शामिल गुप्ता बंधुओं ने नैनीताल उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक अस्वीकार होते ही आज सवेरे हल्द्वानी में भुप्पी पाण्डे को गोलियों से भून दिया।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज सवेरे व्यस्त सिंधी चौराहा गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। यहां मंगलपडाव चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर सिंधी चौराहे में काठगोदाम नीवासी भानू पाण्डे, कई गोलियां लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया, अस्पताल में भानू ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार काठगोदाम निवासी भुप्पी पांडेय का शिवसेना नेता गौरव और सौरव गुप्ता से जमीनी विवाद चल रहा था। आज सुबह भानू अपने दोस्त के साथ बाजार आया हुआ था। इसी बीच दोनों पक्षो के बीच विवाद हो गया।

इस दौरान गौरव और सौरव ने भुप्पी पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने भुप्पी को क़ई गोलियां मारी हैं। भुप्पी के पूरे शरीर में जगह जगह गोली के निशान हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित आसपास के थानों की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार दोनों भाई एस.सी.एस.टी.में गिरफ्तारी पर रोक लेने के लिए शनिवार को नैनीताल उच्च न्यायालय पहुंचे थे। यहां न्यायमूर्ति मंनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने गिरफ्तारी पर रोक अस्वीकार करते हुए उन्हें 20 दिसंबर तक जांच अधिकारी (आई.ओ.) के सम्मुख पेश होने को कहा। कई संगीन अपराधों में शामिल गुप्ता बंधु हल्द्वानी समेत नैनीताल में आराम से घूमते रहे लेकिन आम जनता के अलावा वो तेज तर्रार नैनीताल पुलिस को कहीं नजर ही नहीं आए, नहीं तो उनकी गिरफ्तारी से ये हादसा रुक सकता था।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts