ब्रेकिंग : यहां पेयजल योजना मामले में विभागीय प्लान से नाखुश कोर्ट। सचिव को दिए ये आदेश ..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में उत्तरकाशी के बड़कोट को पानी की समस्या से निजात दिलाने संबंधी जनहित याचिका में सुनवाई करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए पेयजल सचिव ने कहा की वहां जल परियोजनाओं पर काम हो रहा है। पेयजल सचिव के जवाब से असंतुष्ट न्यायालय ने उन्हें बेहतर प्लान के साथ 4 दिसम्बर को दोबारा उपस्थित होने को कहा है।

मामले की अगली सुनवाई 4 नवम्बर को होगी। मामले के अनुसार बड़कोट निवासी सुनील थपलियाल ने जनहित याचिका दायर कर कहा कि बड़कोट में पानी की समस्या है। क्षेत्रवासी, पिछले 6 जून से तहसील परिसर में क्रमिक धरना प्रदर्शन कर रहे है। क्षेत्रवासी टैंकरों से पानी लाकर परेशान हो रहे हैं, जबकि 500 मीटर की दूरी पर नदी है। प्रसाशन ने अभी तक उनकी इस समस्या का समाधान करने में कोई मदद नहीं की है। इस समस्या का समाधान करने के लिए क्षेत्रवासियों ने कई बार मुख्यमंत्री सहित प्रशासन को प्रत्यावेदन दिए, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। आक्रोशित होकर क्षेत्रवासियों ने पिछले 6 जून से क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनके द्वारा दिए गए प्रत्यावेदनों में कहा गया है कि इस समस्या का समाधान एकमात्र उपाय तिलाड़ी से बकडोट के लिए पम्पिंग योजना का निर्माण हो सकता है। इसलिए इसकी शिघ्र स्वीकृति करने के आदेश सरकार व पेयजल निगम को दिए जाएं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts