दु:खद – चारा लेने गयी महिला पर बाघ ने किया हमला। मौत ..

उत्तराखंड में बाघ ओर तेंदुए द्वारा इंसानों पर हमला अब आम हो चला है आय दिन ऐसे हादसे की खबरे आती रहती हैं। कल नैनीताल में नौकुचियाताल की ग्राम पंचायत सिलौटी में सोमवार की शाम मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई , शाम करीब पांच बजे लीला देवी (50) स्व नरोत्तम आर्य को बाघ […]

उत्तराखंड में बाघ ओर तेंदुए द्वारा इंसानों पर हमला अब आम हो चला है आय दिन ऐसे हादसे की खबरे आती रहती हैं।
कल नैनीताल में नौकुचियाताल की ग्राम पंचायत सिलौटी में सोमवार की शाम मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई , शाम करीब पांच बजे लीला देवी (50) स्व नरोत्तम आर्य को बाघ उठाकर ले गया। महिला का शव घटनास्थल से 1 किमी दूर मिला।
उस महिला के साथ एक दूसरी महिला भी थी जिसने भागकर जान बचाई और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी वन कर्मियों के साथ घटना स्थल को रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार एक अन्य महिला के साथ जंगल जा रही थी। इस दौरान अचानक बाघ उन पर झपट पड़ा।
घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व भी नौकुचियाताल, चनौती और सिलौटी में तीन बाघ एक साथ देखे जा चुके हैं।
डीएफओ ने बताया कि वन्यजीव के हमले में महिला की मौत हो गई है। विभागीय टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। मंगलवार को यहां पिंजड़े लगाए जाएंगे।
डीएफओ ने बताया कि फॉरेंसिक टीम मौके से सैंपल लेकर जांच करेगी। उन्होंने कहा कि मृतका के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

Also Read This

खनन की मार झेल रहे गांव के स्कूल को भवन का इंतजार: किसान मंच ने DMF में ठोका ₹3 करोड़ का दावा, अब जिलाधिकारी...

नैनीताल।कार्तिक उपाध्याय जिस क्षेत्र में स्टोन क्रेशर, खड़िया भंडारण और दूसरी खनन गतिविधियों का प्रभाव स्थानीय आबादी झेल रही है, उसी क्षेत्र के सरकारी इंटर...

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र, पहले एक्सीडेंट, फिर हमले की धमकी!

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष है और उन्होंने...

Related Posts