हादसा : तेज रफ्तार कार का कहर। तीन की मौके पर दर्दनाक मौत, दो घायल..

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। […]

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।

जसपुर बीएसबी इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी गई।

हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ज्ञात हो कि उत्तराखंड में सड़क हादसों की घटना दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है, आए दिन लोग सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं।

वहीं रुद्रपुर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पलटी गई, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, सूचना पर जसपुर कोतवाल जगदीश ढकरियाल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मृतक शाहरुख, आमिर और खालिद तीनों चांद मस्जिद रहमत नगर जसपुर के निवासी थे, वहीं हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, जिसके बाद पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

ज्ञात हो कि राजधानी देहरादून में बीते 11 नवंबर को इनोवा हादसे में 3 युवक और 3 युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, हादसे में सभी की उम्र 19 से 24 साल के बीच रही थी, वहीं जसपुर हादसे ने एक बार फिर से देहरादून सड़क हादसे की याद ताजा कर दी है, क्योंकि जसपुर कार हादसे में भी सभी युवक काफी कम उम्र के बताए जा रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

खनन की मार झेल रहे गांव के स्कूल को भवन का इंतजार: किसान मंच ने DMF में ठोका ₹3 करोड़ का दावा, अब जिलाधिकारी...

नैनीताल।कार्तिक उपाध्याय जिस क्षेत्र में स्टोन क्रेशर, खड़िया भंडारण और दूसरी खनन गतिविधियों का प्रभाव स्थानीय आबादी झेल रही है, उसी क्षेत्र के सरकारी इंटर...

Related Posts