वीडियो: “भूखा हूँ भोजन दो” कहा और घर भरना शुरू किया। हुआ चालान

कमल जगाती, नैनीताल) :- उत्तराखण्ड के नैनीताल में “भूखा हूं भोजन दो” कहने वाले बिहारी कामगार के घर राशन लेकर पहुंचे पुलिस वालों को बहुत राशन, सब्जी और हजारों रुपये मिले, जिसके बाद व्यक्ति का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। देखिए वीडियो https://youtu.be/tjnN1scAbUM   नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने […]

कमल जगाती, नैनीताल) :- उत्तराखण्ड के नैनीताल में “भूखा हूं भोजन दो” कहने वाले बिहारी कामगार के घर राशन लेकर पहुंचे पुलिस वालों को बहुत राशन, सब्जी और हजारों रुपये मिले, जिसके बाद व्यक्ति का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/tjnN1scAbUM

 

नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जो कोरोना काल के दौरान लॉक डाउन में मददगार लोगों को सकते में डाल सकता है।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/zqVmWU73LJo

 

यहां जरूरतमंद बनकर लगातार पुलिस व अन्य लोगों को फोन करके भोजन मांगने वाले एक बिहारी मिस्त्री ने आज फिर से हैल्पलाइन नंबर 112 पर फोन किया। उसने कहा कि वो भूखा है और उसके पास राशन, सब्जी आदि नहीं है। मल्लिताल कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फोन आने के बाद वो राशन लेकर बिहारी के घर गए। उन्होंने बिहारी को राशन देते समय उसके घर में देखा तो उनके होश उड़ गए।

क्या कहना है कोतवाल अशोक कुमार का

https://youtu.be/m6ySAwDMPe8

 

वहां कट्टों में चावल, आटा समेत अन्य राशन, आलू, प्याज समेत अन्य सब्जी और हजारों रुपये मिले। इसके अलावा जब उनके ठेकेदार को बुलाया तो उसने बताया कि इन्हें एक दो दिन पहले ही राशन और रुपये दिए गए हैं। पुलिस उस बिहारी कामगार को कोतवाली ले आई। उन्होंने बताया कि उसका पुलिस एक्ट के तहत चालान किया जाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts