सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या। आरोपी गिरफ्तार..

 कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट | विशाल सक्सेना उधम सिंह नगर, जसपुर। जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुंडवाखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने शक के चलते अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना […]

 कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट | विशाल सक्सेना

उधम सिंह नगर, जसपुर। जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुंडवाखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने शक के चलते अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

11 साल पहले हुई थी शादी, अक्सर करता था मारपीट

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने बताया कि लगभग 11 वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी मुंडवाखेड़ा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही युवक आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। कई बार समझाने के बावजूद वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया।

घटना के दिन हुआ विवाद, कुकर और धारदार हथियार से हमला

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है जबकि उसकी पत्नी एक प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्यरत थी। उसे शक था कि फैक्ट्री में पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हैं। इसी शक को लेकर रविवार सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पहले कुकर से पत्नी के सिर पर वार किया और फिर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

शव खून से लथपथ मिला, पुलिस ने बरामद किए हथियार

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। जसपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और कुकर भी बरामद कर लिया है।

पुलिस जांच जारी, आरोपी हिरासत में

जसपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts