घर में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, गांव में दहशत का माहौल।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  हल्द्वानी स्थित ब्ल्यूटी गांव के तोक मोरा में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई, देर रात एक तेंदुआ दबे पांव घर में घुसकर पुष्पा देवी (65 वर्ष) महिला को उठा ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई, इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

हल्द्वानी स्थित ब्ल्यूटी गांव के तोक मोरा में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई, देर रात एक तेंदुआ दबे पांव घर में घुसकर पुष्पा देवी (65 वर्ष) महिला को उठा ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई, इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, जानकारी अनुसार, रात करीब 10 बजे पुष्पा देवी अपने घर में सो रही थीं, तभी तेंदुआ अचानक घर में दाखिल हो गया और उन्हें खींचकर जंगल की ओर ले गया, महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले तुरंत मौके पर पहुँचे और वन विभाग को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते ही रेंजर मुकुल शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची, गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि, हमें सूचना मिलते ही हम टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे, और महिला को अस्पताल पहुँचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है, ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और इस आदमखोर तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है, वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि तेंदुए की तलाश के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे और गश्ती दल तैनात किए जाएंगे।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस दुखद घटना के लिए गांव में सड़क न होने को भी जिम्मेदार ठहराया, उनका कहना है कि अगर सड़क होती तो महिला को समय से अस्पताल पहुँचाया जा सकता था, जिससे शायद उनकी जान बच सकती थी, सड़क न होने के कारण अस्पताल पहुँचने में हुई देरी को उन्होंने महिला की मौत का एक बड़ा कारण बताया।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts