करोड़ों का चंदा लेने वाले आश्रमों ने अपने कर्मचरियों को नहीं दिया दो माह से वेतन

शिवचन्द्र राय/ऋषिकेश करोड़ों-अरबों का चंदा लेने वाले आश्रमों ने अपने कर्मचरियों को दो माह से वेतन नहीं दिया है। ऐसे में लॉकडाउन में वेतन न मिलने से कर्मचारियों के आगे जीवनयापन का संकट गहरा गया है। वे मजबूरन अपने नाते-रिश्तेदारों से उधार लेकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। मामले की जानकारी होने […]

शिवचन्द्र राय/ऋषिकेश

करोड़ों-अरबों का चंदा लेने वाले आश्रमों ने अपने कर्मचरियों को दो माह से वेतन नहीं दिया है। ऐसे में लॉकडाउन में वेतन न मिलने से कर्मचारियों के आगे जीवनयापन का संकट गहरा गया है। वे मजबूरन अपने नाते-रिश्तेदारों से उधार लेकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। मामले की जानकारी होने के बाद भी श्रम विभाग मामले में एक्शन नहीं ले रहा है।
तीर्थनगरी मठ और आश्रमों के लिए जाना जाता है, लेकिन इनमें काम करने वाले कर्मचारियों की कोरोना महामारी में स्थिति खराब है। उन्हें अप्रैल और मई माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इससे उनके आगे जीवनयापन का संकट गहरा गया है। ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला, रामझूला, स्वर्गाश्रम सहित अन्य जगहों पर दर्जनभर मठ, आश्रम और धर्मशाला स्थित है जिनमे हजारों की संख्या में कर्मचारी अपनी सेवाएं देते हैं। जिनकी सैलरी भी 5 हजार से लेकर 12 हजार तक होती है, लेकिन वे सैलरी भी उन्हें जरूरत के वक्त नहीं मिलता। जिससे उनके आगे परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करने में दिकतें आ रही हैं।
लॉकडाउन के दौरान उधार देने वालों के भी हाथ खाली हैं। ऐसे में इन्हें अपने रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर किसी तरह गुजारा करना पड़ रहा है। आश्रम के यूनियन के नेता भी मांग उठा चुके हैं, लेकिन आश्रम प्रबंधन की तरफ से कोरा आश्वान ही मिलता है। मामले की शिकायत मिलने के बाद भी श्रम विभाग इस ओर आंखे मूंदे हैं। जब इस मामले में श्रम विभाग के इंस्पेक्टर राम छट्टू का कहना है कि इस ओर आश्रम प्रबंधन को नोटिस जारी कर जल्द ही कर्मचारियों को वेतन भुगतान को कहा जाएगा अगर एक हफ्ते में वेतन न दिया गया तो नियमानुसार करवाई की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts