हादसा : दर्शन को जा रहे बाइक सवार आवारा पशुओं से टकराए, एक की मौत, दूसरा घायल।

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना रुद्रपुर उधम सिंह नगर उधम सिंह नगर जिले के सीमा अंतर्गत क्षेत्र खटीमा में पहेनिया कुटरी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया, पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए जा रहे युवकों की बाइक आवारा पशुओं से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस हादसे में 21 साल के एक युवक की मौत हो […]

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर जिले के सीमा अंतर्गत क्षेत्र खटीमा में पहेनिया कुटरी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया, पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए जा रहे युवकों की बाइक आवारा पशुओं से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस हादसे में 21 साल के एक युवक की मौत हो गई, जबकि 22 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल है, घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, रुद्रपुर के अमन गंगवार उम्र 21 वर्ष और उसका साथी शुभम रस्तोगी उम्र 22 वर्ष बाइक पर सवार होकर पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, ये लोग रात के समय खटीमा के पहेनिया कुटरी हाईवे पर पहुंचे थे, हाईवे पर आवारा पशुओं मौजूद थे, इनकी बाइक आवारा पशुओं से टकरा गई, आवारा पशुओं से बाइक टकराते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई, दोनों बाइक सवारों को गंभीर रूप से चोटें आई है।

मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना 108 और पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, चिकित्सकों ने 21 साल के अमन को मृत घोषित कर दिया, घायल शुभम का उपचार चल रहा है, चिकित्सकों ने बताया कि शुभम खतरे से बाहर है, पुलिस ने अमन के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाकर पोस्टमार्टम करवाया, पुलिस ने दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी है, इस घटना के बाद अमन परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, अमन घर का इकलौता बेटा था, और वह अविवाहित था, जोकि रुद्रपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था, अमन के पिता भी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, अमन का परिवार मूल रूप से बीसलपुर यूपी के अकबराबाद गांव के रहने वाले हैं।

 

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts